...

आज का राशिफल और पंचांग

आज का राशिफल

मेष

ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। शत्रुता बढ़ेगी। चोट व रोग से हानि के योग हैं। बुद्धि से कार्य करें। कार्यसिद्धि होगी। पारिवारिक रिश्तेदार मिलने घर आ सकते हैं। व्यय होगा। अच्छे समाचार मिलेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धनार्जन सहज ही होगा। क्रोध न करें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

वृष

नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए कार्य मिल सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग व प्रसन्नता प्राप्त होंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। आशंका से बाधा संभव है। परिवार के साथ समय सुखमय गुजरेगा। व्यस्तता रहेगी। झंझटों में न पड़ें।

 मिथुन

किसी बड़े के खर्च के होने के योग हैं। यात्रा में जल्दबाजी न करें। दूसरों से अपेक्षा न करें। सहयोग नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में कमी रह सकती है। धैर्य रखें। समय जल्दी ही बदलेगा। लाभ होगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं।

 कर्क

शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। सावधानी रखें। डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग बनते हैं। यात्रा से लाभ होगा। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद से बचें। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता रहेगी। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। किसी अपने वाले का व्यवहार समझ में न आएगा। शांति बनाए रखें।

 सिंह

आय के स्रोतों में वृद्धि के योग हैं। योजना फलीभूत होगी। भाग्य अनुकूल है। प्रयास करते रहें। लाभार्जन में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में तनाव रह सकता है। परिवार में स्वास्थ्य पर अधिक व्यय हो सकता है। आशंका-कुशंका रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।

कन्या

तीर्थयात्रा तथा सत्संग लाभ के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्य की बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। नौकरी में तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बढ़ेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

 तुला

वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही भारी पड़ेगी। विशेषकर गृहिणियां सावधानी रखें। बेवजह क्रोध न करें। बात बिगड़ेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। अपेक्षानुरूप कार्य न होने से चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

वृश्चिक

राजकीय बाधा से तनाव रह सकता है। जल्दबाजी न करें। समय पर सहयोग नहीं मिलेगा। आवश्यक बातों पर जल्दबाजी में निर्णय न लें। मेहनत का प्रभाव स्वास्थ्‍य पर पड़ेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। लाभ होगा।

धनु

संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार व आय में वृद्धि होगी। नए प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी कार्य की चिंता अधिक हो सकती है। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर

शारीरिक पीड़ा से परेशानी हो सकती है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। अध्ययन में मन लगेगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। किसी अनहोनी होने की आशंका रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। झंझटों से दूर रहें।

कुंभ

बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। अपनों का व्यवहार विपरीत होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों से विवाद हो सकता है। नौकरी में तनान रहेगा। कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय में सुधार आएगा। आय में निश्चितता रहेगी।

मीन

थोड़े प्रयास से काम बनेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। घर बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। नया काम करने का मन बनेगा। यात्रा की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

आज का पंचांग

वार

 

शनिवार
दिनांक

 

23-दिसम्बर-2023

 

तिथी :- 12 द्बादशी :-30:24

 

पक्ष शुक्लपक्ष
माह मार्गशीर्ष
नक्षत्र भरणी:-21:19
योग शिव:-09:08/ सिद्धि 31:18

 

करण बव:- 18:46
चन्द्रमा मेष27:18/वृषभ
सुर्योदय 07:23
सुर्यास्त 17:38

 

दिशा शुल पूर्व
ऋतु हेमन्त-शिशिर ऋतु
गुलीक काल 07:06 से 08:26

 

राहू काल

 

09:46 से 11:06
अभीजित

 

12:05 से 12:47
विक्रम सम्वंत 2080
शक सम्वंत 1945

 

युगाब्द 5125

 

सम्वंत सर नाम

 

पिंगल

आज के दिन का चोघङिया

शुभ 08:26 से 09:46 तक
चंचल 12:26 से 13:46 तक
लाभ 13:46 से 15:06 तक
अमृत

 

15:06 से 16:26तक

आज की रात का चोघङिया

 

लाभ 17:46 से 19:26 तक
शुभ 21:06 से 22:46 तक
अमृत 22:46 से 00:26 तक

 

 

चंचल

00:26 से 02:06 तक

 

लाभ 05:26 से 07:06 तक

 

सुविचार

जीना है तो अच्छे इंसान बनकर जिओ, दिखावे के लिए तो हर कोई जीता है।

आज के विशेष योग

वर्ष का 275 वाँ दिन,  राष्ट्रीय किसान दिवस, मोक्षदा एकादशी व्रत (वैष्णव), निम्बार्क, बैकुण्ठ एकादशी (द.भा.), दान द्बादशी (उड़ीसा),अयन करिदिन, अखण्ड व्यंजन द्बादशी,स्थिरयोग 30:24 से 31:23 तक, जनार्दन पूजा, चौधरी चरणसिंह जयंती, मत्स्य द्बादशी, भरणी दीपम्॒(दक्षिण भारत), स्वामी श्रद्बानन्द पुण्यदिवस

Related posts

दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

बस्तर की माटी से निकली हर्बल-क्रांति