छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया आर्गोनाइजेशन (रजिस्टर्ड) के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने माना स्थित बाल कल्याण आश्रम में जाकर मूक बधिर बच्चो के साथ तिल से बनी मिठाई वितरित कर मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया। इस पावन पर्व पर संस्था ने अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बाल कल्याण आश्रम में जाकर 19 नग फोल्डिंग पलंग का सहयोग किया गया।
विदित हो कि संस्था वर्ष 2014 से जरूरतमंदों के सेवार्थ उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर जरूरत अनुसार सहयोग करती आ रही है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष दलेर चावला, सचिव डॉक्टर आकांक्षा दुबे, डॉक्टर प्रभाकर डूडला,पुरुषोत्तम वासवानी, अभिषेक सिंह, प्रमिला सिंह, आदित्य प्रकाश शुक्ला, शुभ्रा शुक्ला, संतोष अग्रवाल, मिथुन गुप्ता, रवि आर्य, कुलदीप शर्मा, हर्षदीप शर्मा, सुश्री मिष्टी दुबे, सुश्री कुहू शुक्ला, शिवान शुक्ला उपस्थित थे।