...

सतत् छत्तीसगढ़

Home Chhattisgarh News ऑपरेशन से लौट रहे STF जवानों पर हमला

ऑपरेशन से लौट रहे STF जवानों पर हमला

2 शहीद, 4 घायल जवानों को रायपुर लाया गया

by satat chhattisgarh
0 comment
Attack on STF jawans returning from operation

CG Naxalite attack : छत्तीसगढ़. बीजापुर जिले में नक्सली हमले में 2 जवान शहीद हो गए। वहीं, 4 जवान घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सली ऑपरेशन से लौट रहे जवानों को नक्सलियों ने आईईडी से निशाना बनाया। शहीद होने वालों में एसटीएफ के आरक्षक भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे शामिल हैं। घायल जवानों में पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार शामिल हैं। इन्हें जिला अस्पताल से हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर लाया गया।

CG Naxalite attack : मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ, कोबरा, सीएएफ, डीआरजी और एसटीएफ के जवान नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। इसी दौरान बुधवार देर रात नक्सलियों ने ऑपरेशन से लौट रहे जवानों को निशाना बनाकर पाइप बम ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में एसटीएफ के हेड कांस्टेबल भरत लाल साहू और कांस्टेबल सत्येर सिंह शहीद हो गए।

मुख्यमंत्री ने माओवादी हिंसा में जवानों की शहादत को नमन किया

CG Naxalite attack : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माओवादी हिंसा की घटना में जवानों की शहादत को नमन किया है। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।  मुख्यमंत्री ने कहा है कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने और 4 जवानों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।

https://x.com/ChhattisgarhCMO/status/1813842069267574796?t=a1ehgNUPof12_wa1I5UJAA&s=09

You may also like

managed by Nagendra dubey
Chief editor  Nagendra dubey

Subscribe

Subscribe our newsletter for latest news, service & promo. Let's stay updated!

Copyright © satatchhattisgarh.com by RSDP Technologies 

Translate »
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00