...

सतत् छत्तीसगढ़

Home LifestyleDaily Horoscope Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

25-08-2024

by satat chhattisgarh
0 comment
Daily Horoscope

मेष

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी शादी, जन्मदिन, नामकरण समारोह आदि में शामिल हो सकते हैं। आपको लोगों से बहुत सावधानी से बात करनी चाहिए। आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और साथ मिल रहा है। अगर परिवार में विवाद की स्थिति बनती है तो दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही कोई फैसला लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी बात पर आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : हल्का हरा
भाग्य अंक : 7

वृषभ

Daily Horoscope :  आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी पसंद का काम मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से छोटी-सी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो वे आपको धोखा दे सकते हैं।

भाग्य दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : गहरा नीला
भाग्य अंक : 8

मिथुन

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए कुछ खास करने का दिन रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए अपने माता-पिता से जरूर बात करें। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे थे तो उसमें आपको अपने माता-पिता से सलाह जरूर लेनी चाहिए। नई प्रॉपर्टी खरीदने का आपका सपना भी पूरा हो सकता है।

भाग्य दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : लाल
भाग्य अंक : 5

कर्क

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने का रहेगा। किसी विवाद के कारण आप उलझन में पड़ सकते हैं। व्यापार में कोई जोखिम लेने से बचें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। यदि आप वाहन से यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे, तो वाहन को बहुत सावधानी से चलाएं। आपको इधर-उधर की बातों को छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना होगा, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 4

सिंह

Daily Horoscope : स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर से सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो वह आपका काम निकलवा सकता है। अगर आप आज किसी की बात मानकर कोई फैसला लेंगे, तो आज आपको उससे कोई परेशानी हो सकती है। परिवार के लोग आज आपकी बातों पर ध्यान देंगे। लेन-देन से जुड़े मामलों में आज आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई परेशानी हो सकती है। घूमते-फिरते आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

भाग्य दिशा : उत्तर

भाग्य रंग : नारंगी
भाग्य अंक : 3

कन्या

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन दोस्तों की मदद से समस्या का समाधान हो सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आप अपनी किसी बड़ी डील को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वालों को कोई बड़ा पद मिल सकता है।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : सफेद
भाग्य अंक : 6

तुला

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी पर काफी पैसा खर्च करेंगे। अगर आप व्यापार में कोई योजना बनाने की सोच रहे थे, तो उसमें भागीदार के बारे में पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप किसी से धन संबंधी कोई मदद लेते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : हल्का नीला
भाग्य अंक : 7

वृश्चिक

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप कुछ बेकार की भागदौड़ में लगे रहेंगे, जो आपके लिए परेशानी लेकर आ सकती है। अपने किसी काम के बिगड़ने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन अगर भाई-बहनों के बीच कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर हो जाएगी। संतान की तरक्की देखकर आप खुश होंगे। आप कुछ नए दोस्त भी बना पाएंगे। आज आपको किसी यात्रा पर जाने की संभावना नजर आ रही है।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : हरा
भाग्य अंक : 8

धनु

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके प्रभाव और यश में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज कोई मित्र आपके किसी बढ़ते हुए काम में बाधा उत्पन्न कर सकता है, जिससे आपको कुछ नुकसान हो सकता है। किसी से धन संबंधी लेन-देन के लिए आपको बहुत सोच-समझकर काम करना होगा। यदि आपकी तरक्की के रास्ते में कोई बाधा थी, तो वह दूर हो जाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।

भाग्य दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्य रंग : हल्का नीला
भाग्य अंक : 4

मकर

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। अगर आप अपनी धन संबंधी समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो वह भी दूर हो जाएगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से आप काफी खुश रहेंगे। आप कोई व्यवसायिक योजना शुरू कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर नया वाहन, मकान, दुकान आदि खरीदने के बारे में भी सोचेंगे। छोटे बच्चे आपसे कोई चीज मांग सकते हैं, जिसे आपको पूरा करना होगा।

भाग्य दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्य रंग : गहरा नीला
भाग्य अंक : 8

कुंभ

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। अगर आपका कोई बड़ा सौदा व्यापार में काफी समय से लंबित था तो वह पूरा हो सकता है। आपके जीवनसाथी को आज नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। नौकरी के साथ-साथ कोई छोटा-मोटा पार्ट-टाइम काम करने का आपका सपना भी पूरा होगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो भविष्य में यह आपके लिए निश्चित रूप से अच्छा लाभ लेकर आएगा। आप पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

भाग्य दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : लाल

भाग्य अंक : 5

मीन

Daily Horoscope : स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर अनावश्यक तनाव रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और किसी भी बात को लेकर जिद और जल्दबाजी न दिखाएं, अन्यथा परेशानी हो सकती है। कोई बड़ा काम हाथ से निकल जाने की चिंता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : नीला
भाग्य अंक : 4

You may also like

managed by Nagendra dubey
Chief editor  Nagendra dubey

Subscribe

Subscribe our newsletter for latest news, service & promo. Let's stay updated!

Copyright © satatchhattisgarh.com by RSDP Technologies 

Translate »
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00