ऑटो चालक को पिटबुल डॉग ने किया लहूलुहान

CG NEWS : त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक पिटबुल कुत्ते ने सामान पहुंचाने आए ऑटो चालक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना अनुपम नगर इलाके की है। मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के अनुपम नगर कॉलोनी में जब ऑटो चालक सलमान खान पार्सल छोड़ने गया था, तभी एक पिटबुल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच डाला। सलमान ने किसी तरह कार पर चढ़कर अपनी जान बचाई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ज्ञात हो कि भारत सरकार ने पिटबुल समेत 23 विदेशी नस्ल के कुत्तों को रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन कुत्तों को आयात करना और पालना अवैध घोषित किया गया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि रायपुर में इस प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते को कैसे रखा गया है?

दर असल, विदेशी नस्ल के कुत्तों के हमले की खबर आने के बाद भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने मामले का संज्ञान लिया और विदेशी नस्ल के कुत्तों की पहचान की, जिसमें पिटबुल, अमेरिकन बुलडॉग समेत 23 नस्ल के कुत्तों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इनमें से किसी भी नस्ल के कुत्तों को भारत में आयात करना और पालना अवैध है।

भारत में 23 कुत्तों की नस्लों पर लगा है बैन

01. पिटबुल टेरियर
02. टोसा इनु
03. अमेरिकी स्टैफर्डशायर टेरियर
04. फिला ब्रासीलिरो
05. डोगो अर्जेंटीनो
06. अमेरिकी बुलडॉग
07. बोअरबोएल कांगल
08. मध्य एशियाई शेफर्ड
09. कोकेशियान शेफर्ड कुत्ता
10. दक्षिण रूसी शेफर्ड डॉग
11. टॉर्नजैक
12. सरप्लानिनैक
13. जापानी टोसा
14. अकिता
15. मास्टिफ
16. टेरियर्स
17. रोडेशियन रिजबैक
18. वुल्फ डॉग
19. कैनारियो
20. अकबाश डॉग
21. मॉस्को गार्ड डॉग
22. केन कोर्सो
23. बैंडोग

 

 

 

Related posts

बस्तर की बेटी को देश का सर्वोच्च कृषि सम्मान

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने

रायपुर : 14 अप्रैल जयंती पर विशेष :