All

बड़ी खबरें

घरेलू गैस सिलेंडर कल से 200 सस्ता, केंद्र सरकार ने मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर पीएम मोदी ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है।

 

 

चीन ने सोमवार (28 अगस्त) को अपना ऑफिशियल मैप जारी किया है। इसमें भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को अपने क्षेत्र में दिखाया है। इस पर भारत के विदेश मंत्री ने कहा कि चीन की पुरानी आदत है। उनके दावों से कुछ नहीं होता।

 

 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंगलवार को I.N.D.I.A की बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव के साथ मुंबई पहुंच गए हैं।

 

भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एटंनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है।

 

केरल के करीपुर एयरपोर्ट में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने 44 करोड़ की ड्रग्स जब्त की। DRI की टीम के मुताबिक, उन्होंने 3.5 किलो कोकीन और 1.3 किलो हेरोइन के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने देश में पोलियो फैलने के खतरे को देखते हुए पाकिस्तान पर यात्रा प्रतिबंध अगले 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। WHO ने यह फैसला 2005 के अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों के लिए बुलाई गई आपातकालीन समिति की बैठक में लिया।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सोमवार रात 8:04 बजे भूकंप का झटका आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 आंकी गई। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। जानमाल के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे देखते हुए सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस की नजर यूथ वोट बैंक पर हैं।

एकता कपूर को मिलेगा इंटरनेशनल एमी डायरेक्टरेट अवॉर्ड। एकता कपूर ये सम्मान हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला होंगी। उन्हें इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री में उनके कंट्रीब्यूशन और को-फाउंडर के तौर पर बालाजी टेलिफिल्म्स प्रोडक्शन हाउस सेट-अप करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

 

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण एशिया कप 2023 के ग्रुप स्टेज मैच नहीं खेल पाएंगे। ग्रुप स्टेज में भारत को दो मैच खेलने हैं। पहला 2 सितंबर को पाकिस्तान और दूसरा 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ मुकाबला होगा।

Related posts

100 दिन की कार्ययोजना में 100 नगर वन

स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां

Daily horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक