89
मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में गुरुवार को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक शुरू हुई। इसमें नेताओं ने कहा कि वे देश और संविधान को बचाने साथ आए हैं। भाजपा से निपटने के लिए एक साझा प्रोग्राम तैयार किया जाएगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली ब्रॉडकास्टिंग कंपनी वायकॉम-18 ने भारत में खेले जाने वाले घरेलू और इंटरनेशनल मैच के लिए BCCI के मीडिया राइट्स 5 हजार 963 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं। गुरुवार को बोर्ड के मुकाबलों के टेलीविजन और डिजिटल राइट्स की नीलामी हुई, जिसे वायकॉम-18 ने अपने नाम किया।
भारत की GDP ग्रोथ 7.8% पर पहुंची, यह बीते एक साल में सबसे तेज, लगातार 2 तिमाहियों से बढ़त जारी। छत्तीसगढ़ शासन ने पेंशनर्स अधिकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद गुरुवार को इसके लिए वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ताला गांव की रुद्र शिव की प्रतिमा की प्रतिकृति भेंट की है। 1500 साल पुरानी ये प्रतिमा बेहद खास है जिसने राज्य की पहचान को विशेष बना दिया है, ये पूरे विश्व में एकलौती रुद्रशिव की प्रतिमा है।
केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इसमें कुल 5 बैठकें होंगी।