एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म(ADR) की रिपोर्ट, राज्यसभा के 225 सांसदों में 12% सांसद अरबपति, जिनमें भाजपा के 7% सांसद और कांग्रेस के 13% सांसद अरबपति है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अगस्त से तीन दिन के गोवा दौरे पर रहेंगी, इस दौरे में राष्ट्रपति गोवा विधानसभा को संबोधित भी करेंगी।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान, 2024 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव, प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर कहा वे जहां से लड़ना चाहेंगी वे वहां से लड़ सकती है, चाहेंगे तो उन्हें वाराणसी से कैंडिडेट बनाया जा सकता है।
RJD नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को 1995 डबल मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी ठहराया, साथ ही उन्हें बरी करने के पटना हाई कोर्ट के आदेश को पलट दिया।
दिल्ली हाईकोर्ट ने RSS के वीकली मैगजीन ऑर्गनाइजर और एक अन्य वेबसाइट द कम्यून को कुछ अपमानजनक आर्टिकल हटाने के लिए कहा, इन आर्टिकल पर आरोप लगाया गया था कि दिल्ली के एक अल्पसंख्यक स्कूल के प्रिंसिपल ने ननों और हिंदू महिलाओं का यौन शोषण किया है।
मणिपुर में ऊपर से हिंसा की खबर सामने आई है, शुक्रवार सुबह करीब 5:00 बजे कुकी गांव में गोलीबारी हुई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, दावा ही कि मैतेई समुदाय के लोगों ने गोलीबारी की।
कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए चार समितियां बनाई, इनमें चुनावी घोषणा पत्र समिति का चेयरमैन वन मंत्री मोहम्मद अकबर को बनाया गया, इसके अलावा इलेक्शन मैनेजमेंट और, प्लानिंग और स्ट्रेटजी और डिसीप्लिनरी समिति बनाया गया, जिसके क्रमशः शिव डहरिया,धनेंद्र साहू और ताम्रध्वज साहू चेयरमैन बनाये गए।
विधानसभा चुनाव में किन मुद्दों पर होगी तकरार ? कौन है सत्ता का दावेदार?
हिमाचल प्रदेश में मची तबाही और आपदा को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार करेगी हिमाचल की मदद,11 करोड़ रुपए हिमाचल को दिए जाएंगे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा देवभूमि में आई आपदा का मिलकर करेंगे सामना।
?ref_src=twsrc%5Etfw">August 18, 2023देवभूमि #हिमाचल_प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने बढ़ाया हाथ।
– हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़वासियों की ओर से श्री बघेल ने 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
-…
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO)
देवभूमि #हिमाचल_प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने बढ़ाया हाथ।
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 18, 2023
- हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़वासियों की ओर से श्री बघेल ने 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
-…
करण जौहर की कमबैक फिल्म रॉकी और रानी वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ पार हो गई, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के अपने तीसरे हफ्ते में 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन
https://www.facebook.com/SatatChhattisgarh?mibextid=ZbWKwL