C G, खबरें अभी तक की

मोदी की तीसरी गारंटी पूरी:  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ सरकार ने मोदी की गारंटी का तीसरा वादा सुशासन दिवस के मौके पर पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अभनपुर के ग्राम बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश  के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदेंगे। जरूरत पड़ने पर समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अवधि भी बढ़ाई जाएगी।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमने दो साल के बकाया बोनस के भुगतान का वायदा किया था और इसे आज अटल जी की जयंती सुशासन दिवसर पर पूरा कर दिया गया है। हमारी कथनी-करनी समान है। प्रदेश ही नहीं पूरे देश ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। आज किसानों के बैंक खाते में बोनस की राशि पहुंच गई है। कई किसानों को तो दो लाख से अधिक की राशि मिली है। किसानों में बहुत खुशी है। हमने प्रदेश की जनता से जो भी वादा किया है वे सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बेन्द्री में धान बोनस वितरण समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को अन्नप्राशन कराया। उन्होंने स्टॉल में गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट तथा किशोरियों को स्वच्छता किट प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में टीबी के मरीजों को पोषण किट दिया। उन्होंने हितग्राहियों को आयुष्मान कॉर्ड वितरित करने के साथ ही टीबी के मरीजों को पोषण आहार के लिए सहायता प्रदान करने वाले निक्षय मित्रों को सम्मानित भी किया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू और श्री खुशवंत साहेब ने भी मुख्यमंत्री के साथ स्टॉलों का अवलोकन किया।

अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन दिवस के अवसर पर मंत्रालय महानदी में आयोजित कार्यक्रम में अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सचिवालय सीधे योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखेगा। शासन की मंशानुरूप पारदर्शी और बेहतर तरीके से क्रियान्वयन नहीं हुआ तो सख्ती भी बरती जाएगी। वर्तमान में 23 विभागों की 35 महत्वपूर्ण योजनाओं की मॉनिटरिंग इस पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से हमको योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की रियल टाइम स्थिति मिलेगी। सुशासन दिवस के अवसर पर यह पोर्टल लांच किया गया है। सुशासन तभी आता है जब लगातार मॉनिटरिंग होती है। जमीनी स्थिति पर सीधे नजर होती है। हमारे पास इस पोर्टल के माध्यम से अद्यतन जानकारी होंगी जिससे हम योजनाओं की नियमित समीक्षा कर सकेंगे।

देश के लिए अटल जी का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छठवें कुल उत्सव समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पर भी पुष्पाजंलि अर्पित कर सेनानियों को नमन किया।

Related posts

बस्तर की बेटी को देश का सर्वोच्च कृषि सम्मान

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने

रायपुर : 14 अप्रैल जयंती पर विशेष :