छत्तीसगढ़ में तीन लोकसभा सीटों में दूसरे चरण का मतदान
Lok Sabha Elections 2024: देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. इनमें से छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव पर भी मतदान हो रहा है. तीनों लोकसभा सीटों में कुल 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. उम्मीदवारों की बात करें तो राजनांदगांव लोकसभा से 15, महासमुंद लोकसभा से 17 और कांकेर लोकसभा से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत जारी कर दिया है. इसके मुताबिक 72.13 फीसदी वोटिंग हुई.
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कांकेर में 73.50 फीसदी, महासमुंद में 71.13 फीसदी और राजनांदगांव में 71.87 फीसदी वोटिंग हुई. महासमुंद लोकसभा की बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा 78.84% वोटिंग हुई है। सबसे कम मतदान महासमुंद विधानसभा में 64.90% हुआ.
राजनांदगांव लोकसभा, महासमुंद और कांकेर क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग . इसके साथ ही कुछ मतदान केंद्रों पर वोटिंग का समय भी कम कर दिया गया है. जिसमें कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा. राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा. महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा.
तीन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या
कुल मतदाता- 52,84,938
पुरुष मतदाता- 26,05,350
महिला मतदाता- 26,79,528
थर्ड जेंडर- 6018 से 19 आयु वर्ग के मतदाता- 1,62,624
विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत (कांकेर लोकसभा)
अंतागढ़ | 73.00 % |
डौंडीलोहारा | 72.41% |
सिहावा | 74.52% |
केशकाल | 73.58% |
गुंडरदेही | 71.70% |
भानुप्रतापपुर | 75.00 % |
संजारी बालोद | 72.56% |
कांकेर | 76.00 % |
महासमुंद लोकसभा
खल्लारी | 66.34% |
बिंद्रानवागढ़ | 78.84% |
बसना | 71.07 % |
धमतरी | 70.16% |
सरायपाली | 70.27% |
महासमुंद | 64.90% |
राजिम | 72.02% |
कुरुद | 74.40 % |
राजनांदगांव लोकसभा
राजनांदगांव | 72.48% |
खुजली | 75.22% |
डोंगरगांव | 73.23% |
खैरागढ़ | 75.25% |
कवर्धा | 70.20% |
पंडरिया | 68.30% |
मोहला मानपुर | 75.00 % |
डोंगरगढ़ | 68.83% |