...

चांद की सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने

इसरो के मिशन चंद्रयान की सफलतापूर्व लैंडिंग

पीएम मोदी बोले- ये विकसित भारत का क्षण, गौर हो कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इंडिया ने रख दिए हैं सफल कदम सॉफ्ट लैंडिंग सफल रही है, PM ने कहा कि ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रमा पर चंद्रयान की लैंडिंग से पहले वीडियो लिंक के जरिये इसरो के वैज्ञानिकों से जुड़ें और इस सफलता पर बधाई दी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है। इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन ”चंद्रयान-3” के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नयी इबारत रची।

 

Related posts

हसदेव अरण्य को बचाने नागरिक प्रतिरोध मार्च

कट्टरपन एक मानसिक बीमारी है-अजय तिवारी

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग एनकाउंटर में कर्नल, मेजर और DSP शहीद