...

गौवंश अभ्यारण्य योजना लाएगी छत्तीसगढ़ सरकार

CG NEWS : सड़कों पर खुलेआम घूमने वाली मालिकहीन गायों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वर्तमान सरकार राज्य में गौ अभ्यारण्य योजना ला रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके लिए कार्य योजना तैयार करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं.

पशुधन विकास विभाग, पंचायत, राजस्व एवं वन विभाग के समन्वय से प्रदेश में गौ अभ्यारण्य संचालित करने की योजना है। इस योजना के लागू होने से सड़कों पर भूखी-प्यासी घूम रही गायों को न केवल नियमित भोजन मिल सकेगा, बल्कि उचित देखभाल और चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। गौ अभ्यारण्य को पशुधन के लिए उपयुक्त वातावरण से परिपूर्ण किया जाएगा।

गौरतलब है कि सड़कों पर घूम रहे मालिकहीन पशुधन न सिर्फ यातायात में बाधक बन रहे हैं बल्कि अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। भूखे पशुओं द्वारा कचरा एवं प्लास्टिक खाने से उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसे रोकने की दिशा में गौ अभ्यारण्य योजना एक सकारात्मक कदम साबित होगी।

योजना का मूलमंत्र होगा भ्रष्टाचार मुक्त, सेवा, सुरक्षा और संवर्धन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि भ्रष्टाचार मुक्त, सेवा, सुरक्षा और संवर्धन के मूलमंत्र के साथ प्रदेश में मालिकविहीन पशुधन के लिए एक ठोस कार्ययोजना के माध्यम से गौ अभ्यारण्य की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं. प्रस्तावित योजना लागू होने पर न केवल सड़कों पर भूखी-प्यासी घूमती गायों को नियमित भोजन, देखभाल और चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

Related posts

हाथियों के संरक्षण में भारत की अग्रणी भूमिका

750.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य के160 आईटीआई होंगे अपग्रेड