73
consumer price Index : कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार: 1986-87=100) माह अगस्त 2024 में 7 अंक प्रत्येक की वृद्धि दर्ज कर क्रमशः सूचकांक 1297 और 1309 के स्तर पर पहुंच गया।
कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित साल-दर-साल मुद्रा स्फीति की यथार्थ दर माह अगस्त, 2024 में क्रमशः 5.96% और 6.08% दर्ज की गई। अगस्त, 2023 में यह दर 7.37% और 7.12% थी। जुलाई 2024 के लिए संबंधित आंकड़े कृषि श्रमिकों के लिए 6.17% और ग्रामीण श्रमिकों के लिए 6.20% थे।
अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं वर्ग वार)
वर्ग | कृषि श्रमिक | ग्रामीण श्रमिक | ||
जुलाई, 2024 | अगस्त, 2024 | जुलाई, 2024 | अगस्त, 2024 | |
सामान्य सूचकांक | 1290 | 1297 | 1302 | 1309 |
खाद्य | 1232 | 1240 | 1240 | 1247 |
पान,सुपारी आदि | 2061 | 2063 | 2071 | 2073 |
ईंधन एवं प्रकाश | 1349 | 1357 | 1340 | 1348 |
कपड़े,बिस्तरे व जूते | 1305 | 1310 | 1365 | 1371 |
विविध | 1350 | 1359 | 1351 | 1359 |