मेष
Daily Horoscope : आज व्यापार में विरोधियों से सावधान रहें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। लेखन और ग्लैमर से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। रक्तचाप के रोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए। आय के साधनों में वृद्धि होगी। वाणी की मधुरता का लाभ उठाएं। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। सोचे हुए काम पूरे होने में बाधाएं आ सकती हैं।
भाग्य दिशा : उत्तर
भाग्य रंग : सफेद
भाग्य अंक : 6
वृषभ
Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए बहुत ही फलदायी रहेगा। आज अचानक आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अगर आज आप कोई नया व्यवसाय शुरू करते हैं तो इससे आपको काफी लाभ भी होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, जो लोग रोजगार की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्हें भी आज बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई ऐसा काम करने को मिल सकता है जिससे वे खुश रहेंगे।
भाग्य दिशा : दक्षिण-पश्चिम
भाग्य रंग : भूरा
भाग्य अंक : 4
मिथुन
Daily Horoscope : आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे और जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत करेंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। आज आपको किसी खास काम में सफलता मिलेगी। आज आपके दिमाग में नए-नए विचार आएंगे। जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है।
भाग्य दिशा : पश्चिम
भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 3
कर्क
Daily Horoscope : आज तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है। मन चिंतित रह सकता है। आज परिवार में कलह का माहौल रहेगा। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन ठीक नहीं है। ताजगी और स्फूर्ति के कारण आप स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। ऑफिस में किसी सहकर्मी से कुछ झगड़ा हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
भाग्य दिशा : पूर्व
भाग्य रंग : नीला
भाग्य अंक : 4
सिंह
Daily Horoscope : आज आप अपने पारिवारिक रिश्तों की कड़वाहट को मिठास में बदलने में दिन बिताएंगे। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए भी यह कला सीखनी होगी, तभी आप लोगों से अपना काम निकलवा पाएंगे, लेकिन आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें, अन्यथा आपको विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। अगर आज कोई विपरीत परिस्थिति आती है, तो उसमें आपको अपना धैर्य और साहस नहीं खोना है। आज शाम को आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
भाग्य दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्य रंग : सफेद चंदन रंग
भाग्य अंक : 3
कन्या
Daily Horoscope : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपका मन उत्साह से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम की गति अचानक बढ़ जाएगी। आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज किसी की बातों को दिल पर लेने से बचें। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी शादी की बात चलेगी। आज कुछ लोग आपके विचारों का विरोध करेंगे। पूरे दिन की व्यस्तता के कारण शाम को आप थका हुआ महसूस करेंगे।
भाग्य दिशा : पश्चिम
भाग्य रंग : तोता हरा रंग
भाग्य अंक : 7
तुला
Daily Horoscope : बच्चों के प्रति विश्वास बढ़ेगा। गाय को गुड़ खिलाएं। अकेले कोई बड़ा काम करने की कोशिश न करें। आपकी पिछली ज़िंदगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को दुखी कर सकता है। आज आप परेशान भी हो सकते हैं। जटिल मामलों को सुलझाना आपके लिए आसान हो सकता है। किसी अनचाहे मेहमान से मिलते समय अपनी भावनाओं को काबू में रखने की कोशिश करें। खुद पर नियंत्रण रखना समय की मांग है।
भाग्य दिशा : उत्तर
भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 5
वृश्चिक
Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए उन्नति से भरा रहेगा। आज आपकी संतान को नौकरी में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आज आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की इच्छाएं खुशी-खुशी पूरी कर पाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको आर्थिक लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।
भाग्य दिशा : पश्चिम
भाग्य रंग : हरा
भाग्य अंक : 8
धनु
Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा आज अचानक वापस मिल जाएगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने से आपके रिश्ते में सकारात्मकता आएगी। आज किसी अनजान व्यक्ति से आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। पहले शुरू किए गए अधिकांश काम आज पूरे हो जाएंगे। आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
भाग्य दिशा : दक्षिण-पश्चिम
भाग्य रंग : हरा
भाग्य अंक : 4
मकर
Daily Horoscope : समाज के हित में किए गए कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अगर इस समय करियर को लेकर आपके मन में किसी तरह की दुविधा है तो आपको अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही अपना कदम आगे बढ़ाना चाहिए। कोई नई व्यावसायिक योजना बनेगी। कार्य प्रणाली में सुधार की जरूरत है। सरकारी सहयोग से प्रगति होगी। कोई बढ़िया नया विचार आपको आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाएगा।
भाग्य दिशा : उत्तर
भाग्य रंग : लाल
भाग्य अंक : 1
कुंभ
Daily Horoscope : आज आप अपने काम को छोड़कर दूसरों के काम निपटाने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि लोग आपकी ईमानदारी को आपका स्वार्थ न समझ लें, इसलिए आज दूसरों के साथ-साथ अपने काम पर भी ध्यान दें। ससुराल पक्ष से आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ सामाजिक सम्मेलनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आज शाम को आपको किसी करीबी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसकी आपको लंबे समय से उम्मीद थी।
भाग्य दिशा : पश्चिम
भाग्य रंग : हल्का हरा
भाग्य अंक : 3
मीन
Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए किसी और से बेहतर सुझाव मिलेंगे। पैसों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। सहकर्मी मददगार रहेंगे। जीवन में आपको दूसरे लोगों से सहयोग मिलता रहेगा।
भाग्य दिशा : पश्चिम
भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 7