मेष
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। व्यापार में नई योजनाएँ सफलता दिलाएँगी और रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के साथ पुरानी ग़लतफ़हमी दूर होगी। आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा, लेकिन अनावश्यक ख़र्चों से बचें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा और जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शाम को परिवार के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ दिशा: उत्तर
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा
वृषभ
आज आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से हर परिस्थिति का सामना करेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी योजना अब सफल होगी। अगर आप नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो दिन अनुकूल है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। छात्रों को पढ़ाई में नई दिशा मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत की खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और हल्का व संतुलित आहार लें।
शुभ दिशा: पूर्व
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
मिथुन
आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या बोनस का लाभ मिल सकता है। व्यापारियों के लिए कोई नया अनुबंध मिलने की संभावना है। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा होगी। आज आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। किसी मित्र से आर्थिक मदद भी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा के योग हैं जो लाभदायक रहेगी।
शुभ दिशा: पश्चिम
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
कर्क
आज आपका मन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपको ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिल सकती है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे और सफलता आपको खुश करेगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद सुलझेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको सकारात्मक ऊर्जा देगा। आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन ख़र्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। शाम को आप किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
शुभ दिशा: दक्षिण
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफ़ेद
सिंह
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार में अचानक लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको सराहना मिलेगी। आज अपने विचार व्यक्त करने का सही समय है। परिवार के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक काम से थकान हो सकती है।
शुभ दिशा: उत्तर
शुभ अंक: 3
शुभ रंग : सुनहरा
कन्या
आज काम में तेज़ी रहेगी। आपको कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में लेने का मौका मिल सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, अचानक धन लाभ हो सकता है। ऑफिस में आपके सुझावों की सराहना होगी। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा हो जाएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज कोई भी काम करने से पहले सोच-समझकर फैसला लें।
शुभ दिशा: पूर्व
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: बैंगनी
तुला
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आपको व्यापार में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा दबाव रह सकता है, लेकिन दिन के अंत में आपको राहत मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ ग़लतफ़हमी दूर करने का यही सही समय है। निवेश संबंधी फ़ैसले अभी टाल दें। किसी करीबी दोस्त से मदद मिलने की संभावना है। मन को शांत रखने के लिए ध्यान या योग करें।
शुभ दिशा: पश्चिम
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर
वृश्चिक
आज आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापारियों को अचानक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति की खबर मिल सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है जो भविष्य में आपके काम आएगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें।
शुभ दिशा: दक्षिण
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: लाल
धनु
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। किसी पुराने रुके हुए काम में आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और समय पर भोजन करें।
शुभ दिशा: उत्तर
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला
मकर
आज आपको कार्यस्थल पर कुछ नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। कोई पुराना दोस्त मदद के लिए आगे आएगा। धन लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की ज़रूरत है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।
शुभ दिशा: पूर्व
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नारंगी
कुंभ
आज का दिन आपके लिए उन्नति का दिन है। व्यापार में नई योजनाएँ सफल होंगी। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी जिससे आपको खुशी होगी। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और नियमित व्यायाम करें।
शुभ दिशा: दक्षिण
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
मीन
आज का दिन शांतिपूर्ण और सुखद रहेगा। दफ़्तर में सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पुराना पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्रा के योग हैं जो लाभदायक रहेंगे। प्रेम संबंधों में मज़बूती आएगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन दिनचर्या में नियमितता बनाए रखें।
शुभ दिशा: पश्चिम
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी