...

दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

मेष

आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। सरकारी कामों में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई ज़िम्मेदारी या पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ज़मीन-जायदाद से जुड़े मामले आज आपके पक्ष में आ सकते हैं। जीवनसाथी का साथ आपको मानसिक शांति देगा। यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं।

शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल

वृषभ

आपका सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। नई योजनाएँ शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। बच्चों के साथ संवाद बेहतर होगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, आराम और खान-पान का ध्यान रखें। पुरानी अधूरी इच्छाएँ आज पूरी हो सकती हैं।

शुभ दिशा: पश्चिम
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफ़ेद

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को आज विचारों में स्पष्टता मिलेगी। कामकाज में गति आएगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। परिवार में कोई समारोह या उत्सव हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

शुभ दिशा: दक्षिण

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: आसमानी नीला

कर्क

आज भावनाओं में बहने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य रखना होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। किसी शुभ कार्य की योजनाएँ बनेंगी।

शुभ दिशा : पूर्व

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : सिल्वर

सिंह

आज आपके नेतृत्व कौशल की सराहना होगी। ऑफिस या व्यवसाय में आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा। संतान से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आप ले सकते हैं। राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी। मानसिक शांति और उत्साह बना रहेगा। कोई पुराना दोस्त आज जीवन में नई ऊर्जा ला सकता है।

शुभ दिशा : उत्तर
शुभ अंक : 1
शुभ रंग: नारंगी

कन्या

आज अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने का दिन है। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत रंग लाएगी। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आमदनी भी संतुलित रहेगी। यात्रा के योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

शुभ दिशा: दक्षिण-पश्चिम
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का भूरा

तुला

आज आपके विचार संतुलित रहेंगे और आपकी निर्णय लेने की क्षमता मज़बूत रहेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। दफ़्तर में टीम वर्क से आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। कला, लेखन और अभिनय से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।

शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ी सावधानी बरतने वाला है। साझेदारी में काम करते समय पारदर्शिता ज़रूरी है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने योग्य है। मन में द्वंद्व रहेगा, लेकिन शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। निवेश से जुड़े फ़ैसले सोच-समझकर लें। किसी पुरानी बात से आपको प्रेरणा मिल सकती है।

शुभ दिशा : दक्षिण

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : गहरा लाल

धनु

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। करियर में नई शुरुआत संभव है। धन लाभ के संकेत हैं। आपको सरकारी लाभ या मान्यता मिल सकती है। छात्रों को अपनी मेहनत में सफलता मिलेगी। आज आपका कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है।

शुभ दिशा: पूर्व
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला

मकर

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। बच्चों की शिक्षा में प्रगति के संकेत हैं। दाम्पत्य जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। परिवार में आपसी सहयोग बढ़ेगा और ज़िम्मेदारियाँ अच्छी तरह से पूरी होंगी।

शुभ दिशा: पश्चिम
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: ग्रे

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सौभाग्य का दिन है। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। करियर में आपको कोई नया अवसर मिलेगा। आप अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएँगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

शुभ दिशा: उत्तर

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: नीला

मीन

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से सुखद मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

शुभ दिशा: पूर्व
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैंगनी

Related posts

दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

दैनिक राशिफल और भाग्य अंक