मेष
Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए लेन-देन में सावधानी बरतने वाला रहेगा। किसी भी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा। परिवार के सदस्यों की सलाह मानकर आप आगे बढ़ेंगे। अपनी अच्छी सोच से आप लोगों को आसानी से परास्त कर पाएंगे, लेकिन अपनी शारीरिक परेशानियों को नज़रअंदाज़ न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। इसका असर उनकी परीक्षाओं पर पड़ सकता है, इसलिए अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें।
भाग्य दिशा : पूर्व
भाग्य रंग : लाल
भाग्य अंक : 4
वृषभ
Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर वैवाहिक जीवन में कोई बाधा लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी आज दूर हो जाएगी। आपको अपने प्रियजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके घर में किसी शुभ कार्यक्रम के आयोजन से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के लोगों की बातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है। अगर आपकी तरक्की के रास्ते में कुछ रुकावटें थीं, तो आज वह दूर हो जाएंगी।
भाग्य दिशा : दक्षिण
भाग्य रंग : सफेद
भाग्य अंक : 6
मिथुन
Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम करने का दिन रहेगा। अपनी दिनचर्या को बनाए रखें। अपने करीबियों पर भरोसा रखें। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपका कारोबार चल पड़ेगा। अगर जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह लंबे समय तक चल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोगों को चौंका देंगे।
भाग्य दिशा : दक्षिण
भाग्य रंग : चंदन
भाग्य अंक : 5
कर्क
Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने बच्चे से किया कोई वादा पूरा करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार के लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, नहीं तो कोई परेशानी हो सकती है। आप परिवार के छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार ला सकते हैं।
भाग्य दिशा : उत्तर
भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 3
सिंह
Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कार्यों की सूची बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी आप उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे। जल्दबाजी में लिए गए किसी निर्णय के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक मामलों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आप सुख-सुविधा की वस्तुएं खरीदने की योजना बना सकते हैं। संतान से किया कोई वादा आपको पूरा करना होगा, अन्यथा वह आपसे नाराज हो सकता है।
भाग्य दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्य रंग : हरा
भाग्य अंक : 1
कन्या
Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए अपने जरूरी कामों की गति को बनाए रखने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों का दायरा और बढ़ेगा। आप अपने करीबियों की समस्याओं को सुनने में काफी समय बिताएंगे, लेकिन परिवार के लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। लेन-देन से जुड़ा कोई मामला आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है, इसलिए किसी को भी पैसे उधार देने से पहले सोच-समझ लें।
भाग्य दिशा : पश्चिम
भाग्य रंग : नीला
भाग्य अंक : 6
तुला
Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके कुछ खर्चे बढ़ने से आप चिंतित रहेंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर चिंतित थे, तो वह दूर हो सकती है। आपको अपने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना होगा, नहीं तो परेशानी होगी। अगर आपको व्यापार में कोई परेशानी आ रही थी, तो वह भी आज दूर हो जाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा।
भाग्य दिशा : पश्चिम
भाग्य रंग : लाल
भाग्य अंक : 5
वृश्चिक
Daily Horoscope : आज का दिन आपकी साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और आपको रचनात्मक कार्यों में संलग्न होने का मौका मिलेगा। निजी जीवन में चल रही परेशानियों से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। अगर कोई अजनबी आपको सलाह देता है तो आपको उनकी सलाह मानने से बचना होगा और नया घर या अपार्टमेंट आदि खरीदने का आपका सपना भी पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
भाग्य दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्य रंग : नीला
भाग्य अंक : 1
धनु
Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपकी व्यावसायिक योजनाओं को बल मिलेगा और किसी भी सरकारी योजना में पैसा लगाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। अगर आप परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर चिंतित थे, तो अब धीरे-धीरे उसमें सुधार देखने को मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।
भाग्य दिशा : पूर्व
भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 9
मकर
Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अगर आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करना होगा। आपका प्रभाव और यश बढ़ेगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण प्रयास सफल होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके रुके हुए काम पूरे होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
भाग्य दिशा : दक्षिण
भाग्य रंग: सफेद
भाग्य अंक : 2
कुंभ
Daily Horoscope : आज का दिन व्यापार करने वाले लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। अगर आपका कोई मामला कानूनी तौर पर विवादित है तो उसमें आपकी जीत होगी, लेकिन बिना पूछे किसी को सलाह देने से बचें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलती दिख रही है। आप अपने काम के सिलसिले में लंबी यात्रा करने की योजना बना सकते हैं।
भाग्य दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्य रंग : हरा
भाग्य अंक : 1
मीन
Daily Horoscope : आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आपके काम में कुछ रुकावटें थीं, तो आज वे दूर हो जाएँगी। दोस्तों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। कुछ दीर्घकालीन योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके काम में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि से उन्हें परास्त करने में सफल होंगे।
भाग्य दिशा : उत्तर
भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 3