...

सतत् छत्तीसगढ़

Home LifestyleDaily Horoscope Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

01-09-2024

by satat chhattisgarh
0 comment
Daily Horoscope

मेष

Daily Horoscope : आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपका आकर्षण देखकर आप कुछ नए दोस्त भी बना सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं के बारे में अपने माता-पिता से बात करनी होगी। परिवार में चल रही समस्याओं के बारे में आप वरिष्ठ सदस्यों से बात कर सकते हैं, जिससे आपको उनका समाधान आसानी से मिल जाएगा। कोई मित्र आपका फायदा उठा सकता है।

भाग्य दिशा : उत्तर

भाग्य रंग : सफेद
भाग्य अंक : 6

वृषभ

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए दान-पुण्य के काम करके नाम कमाने का रहेगा। दान-पुण्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। अगर आप अपने काम की योजना बनाएंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी, लेकिन आपका कोई पुराना काम पूरा न होने से परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी खर्च करेंगे। अगर आप यात्रा पर जाते हैं तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं। आप अपने बजट को पूरा महत्व देंगे, जिससे आप भविष्य के लिए आसानी से कुछ पैसे बचा पाएंगे।

भाग्य दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्य रंग : भूरा
भाग्य अंक : 4

मिथुन

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का दिन होगा। आपकी आय पहले से बेहतर रहेगी, क्योंकि आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। व्यापार में आपका कोई महत्वपूर्ण सौदा फाइनल हो सकता है। स्थिरता की भावना मजबूत होगी। आपके कुछ अनोखे प्रयास फलीभूत होंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और खुशियाँ आएंगी। आपको लंबे समय से लंबित कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा। बच्चों को किसी पुरानी गलती से सबक सीखना होगा। किसी काम से आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 3

कर्क

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको सरकारी प्रशासन के मामलों पर कड़ी नज़र रखनी होगी और अपने काम को पूरा करने की कोशिश करनी होगी। शेयर बाज़ार में निवेश करने वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में तेज़ी आएगी और अगर आप अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी काम में आ रही समस्याओं के बारे में आपको अपने सीनियर से बात करनी होगी। बच्चे की कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : नीला
भाग्य अंक : 4

सिंह

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। व्यापार में दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी, जिसमें आपको बहुत सोच-समझकर समझौते करने चाहिए, अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो उस पैसे के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप सफल रहेंगे। मामा पक्ष से आपको आर्थिक लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय के बाद मिलेंगे।

भाग्य दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्य रंग : सफेद चंदन रंग
भाग्य अंक : 3

कन्या

Daily Horoscope : आज आपको कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचना होगा और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों की सूची बनाएंगे, तभी आप उन्हें काफी हद तक पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे, क्योंकि अधिकारी आपकी बातों का पूरा सम्मान करेंगे। आप अपने प्रियजनों से कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात कर सकते हैं। आपके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप अपने जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। संतान से कोई वादा पूरा करने से आपको बचना होगा।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : तोता हरा रंग
भाग्य अंक : 7

तुला

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतने का रहेगा। सबके साथ सम्मान बनाए रखें और अपनी योजनाओं पर नज़र रखें। आप महत्वपूर्ण कामों में तेज़ी लाएंगे और आपके कुछ बड़े लक्ष्य पूरे होते नज़र आ रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। किसी से पैसे उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे चुकाने में परेशानी हो सकती है। लंबे समय के बाद किसी मित्र से मिलकर आप खुश होंगे। घर पर किसी मेहमान के आने से आपका धन व्यय बढ़ सकता है।

भाग्य दिशा : उत्तर

भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 5

वृश्चिक

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए व्यापार में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कुछ योजनाओं को बनाने में सफल रहेंगे। अगर आप जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो आपको उसका पछतावा हो सकता है। राजनीति में काम करने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो कोई उनकी चुगली कर सकता है। अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। जनकल्याण के कामों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी भी काम में आ रही दिक्कतों में आपको ढील नहीं देनी चाहिए, नहीं तो उन्हें पूरा करने में आपको दिक्कत हो सकती है। माता आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आपको समय रहते पूरा कर लेना चाहिए।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : हरा
भाग्य अंक : 8

धनु

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कई मोर्चों पर सावधान रहने की जरूरत है। व्यापार में किसी भी साझेदार की गलत बातों से सहमत न हों। अगर आपको किसी चर्चा में भाग लेने का मौका मिले तो अपनी बात लोगों के सामने जरूर रखें। किसी प्रियजन से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। आपके करीबी भी आपके किसी काम में दखलंदाजी कर सकते हैं। अगर आप यात्रा पर जाते हैं तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना है।

भाग्य दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्य रंग : हरा
भाग्य अंक : 4

मकर

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए कोई नई संपत्ति अर्जित करने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपको व्यवसाय पर पूरा ध्यान देना होगा। अगर आप अपनी आय को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने बच्चे को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं, लेकिन अगर आप किसी शारीरिक समस्या से पीड़ित हैं तो आपको इसमें सावधानी बरतनी चाहिए, अन्यथा बाद में आपको परेशानी हो सकती है। जल्दबाजी में किए गए काम की वजह से आपको नुकसान होने की संभावना है। किसी भी बात को लेकर जिद और अहंकार न दिखाएं।

भाग्य दिशा : उत्तर

भाग्य रंग : लाल

भाग्य अंक : 1

कुंभ

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ निकटता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। राजनीति में हाथ आजमाने की चाहत रखने वालों को सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरी के साथ-साथ कोई पार्ट-टाइम काम करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। किसी को पैसा उधार न दें, अन्यथा उस पैसे के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : हल्का हरा
भाग्य अंक : 3

मीन

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको कोई कीमती वस्तु उपहार में मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में पूरी दिलचस्पी लें। आप अपने प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे, लेकिन उनकी बातों में आकर कुछ भी निवेश न करें। आपकी कोई गलती परिवार के लोगों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको उनसे माफ़ी मांगनी पड़ सकती है। संतान पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अगर आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो उनसे भी आपको राहत मिलेगी।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 7

You may also like

managed by Nagendra dubey
Chief editor  Nagendra dubey

Subscribe

Subscribe our newsletter for latest news, service & promo. Let's stay updated!

Copyright © satatchhattisgarh.com by RSDP Technologies 

Translate »
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00