...

Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

मेष

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। नौकरी के लिए किए गए आपके प्रयास सफल होंगे। आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। अगर परिवार में किसी बात को लेकर आपके और दूसरों के बीच तनाव की स्थिति है, तो वह आसानी से सुलझ जाएगी। सभी एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आएंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई के बारे में किसी मित्र से बात करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने का आपका सपना पूरा होगा।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : लाल
भाग्य अंक : 4

वृषभ

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। पैसों से जुड़े किसी मामले में आप परेशानी में पड़ सकते हैं, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करने की आवश्यकता होगी। किसी खास डील के बारे में आपको किसी वरिष्ठ सदस्य से बात करनी होगी। आपके कुछ विरोधी आपकी तरक्की में बाधा बन सकते हैं, जिसे आप अपनी चतुर बुद्धि का उपयोग करके टाल सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

भाग्य दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : सफेद
भाग्य अंक : 6

मिथुन

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने का रहेगा। आपको अपने माता-पिता से किया गया वादा पूरा करना होगा। परिवार के लोग आपकी बातों का पूरा सम्मान करेंगे। अगर आपने किसी सरकारी योजना में पैसा लगाने के बारे में सोचा है तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको लंबे समय के बाद किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से आपको निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

भाग्य दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : चंदन रंग
भाग्य अंक : 5

कर्क

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। लाभ के चक्कर में आप योजनाओं पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अगर परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज खत्म हो जाएगा। आपको कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी लीक नहीं होने देनी है, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

भाग्य दिशा : उत्तर

भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 3

सिंह

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चल रही योजनाओं से लाभ दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने किसी काम को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ रिश्तों में कोई बाधा आ रही थी तो वह भी आज दूर हो जाएगी। संतान के करियर को लेकर चल रही समस्याओं के बारे में आप किसी मित्र से बात कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है।

भाग्य दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्य रंग : हरा
भाग्य अंक : 1

कन्या

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर अपने अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करें। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। छात्रों को इधर-उधर के काम छोड़कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आज आपको सावधान रहना होगा।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : नीला
भाग्य अंक : 6

तुला

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है। मन में चल रही उलझनों को लेकर आप परेशान रहेंगे। समय पर कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे। अगर आप व्यापार में कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे थे तो समय शुभ है। कुछ मौसमी बीमारियाँ आपको अपनी गिरफ्त में ले सकती हैं, जिनसे आपको बचना होगा। अगर जीवनसाथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था तो वह भी दूर हो जाएगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : लाल
भाग्य अंक : 5

वृश्चिक

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय का दिन रहेगा। नया मकान, वाहन आदि खरीदने का सपना पूरा होगा। यदि आपने साझेदारी में कोई काम किया था, तो उसमें जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। यदि आप लापरवाही दिखाते हैं, तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। आज आप परिवार में कोई पूजा-पाठ और भजन कीर्तन आदि करने की योजना बना सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

भाग्य दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्य रंग : नीला
भाग्य अंक : 1

धनु

Daily Horoscope : आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी योजनाएँ सफल होंगी और आपको परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग और साथ मिलेगा। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएँगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। अगर आपकी तरक्की के रास्ते में कुछ रुकावटें थीं, तो वे भी दूर हो जाएँगी। आपको संतान से किया कोई वादा पूरा करना होगा।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 9

मकर

Daily Horoscope : आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। अगर आपको व्यापार में कोई परेशानी आ रही थी तो उसका समाधान हो जाएगा। आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। अगर कोई अजनबी आपको सलाह देता है तो उस सलाह पर बिल्कुल भी अमल न करें। अगर आपकी तरक्की के रास्ते में कुछ रुकावटें थीं तो आज वो दूर हो जाएंगी। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है।

भाग्य दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : सफेद

भाग्य अंक : 2

कुंभ

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वाहन प्रयोग करते समय आपको सावधान रहना होगा, अन्यथा दुर्घटना होने का भय है। आपको कुछ छोटे बच्चों से किया वादा पूरा करना होगा। आज व्यापार में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप किसी से पैसे उधार लेने की सोच रहे थे तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में अपने बारे में अच्छा सोचने से आपको लाभ होगा।

भाग्य दिशा : दक्षिण-पश्चिम

भाग्य रंग : हरा
भाग्य अंक : 1

मीन

Daily Horoscope : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आप चिंतित रहेंगे। किसी काम को किसी और पर न टालें।

भाग्य दिशा : उत्तर

भाग्य रंग : पीला

भाग्य अंक : 3

 

Related posts

Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

Daily Horoscope : दैनिक राशिफल or भाग्य अंक

Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक