मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रविवार की छुट्टी की वजह से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में बीतेगा। अगर किसी रोग से परेशान हैं तो स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापारी आज व्यापार में कुछ नए बदलाव करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा उठाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। शाम का समय जीवनसाथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर चर्चा करने में बिताएंगे।
भाग्य दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्य रंग : हरा
भाग्य अंक : 5
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपको एक साथ कई काम पूरे करने होंगे, जिससे आप थोड़े परेशान रहेंगे, लेकिन मन को शांत रखें और इस बात पर ध्यान दें कि कौन सा काम पहले करना है और कौन सा बाद में। नौकरीपेशा लोग आज अगले दिन की योजना बनाएंगे और विदेश से कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और दोस्तों का साथ मिलेगा। शाम का समय आप बच्चों की समस्याओं को सुनने में बिताएंगे।
भाग्य दिशा : उत्तर
भाग्य रंग : आसमानी नीला
भाग्य अंक : 4
मिथुन
मिथुन राशि वाले लोग आज व्यापार में जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा, और मन प्रसन्न रहेगा। आप अपना पैसा नए कामों में लगाएंगे, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। अगर ऐसा है, तो आपको शांत रहने की जरूरत है। अगर आप बच्चे की शिक्षा से जुड़ा कोई फैसला लेते हैं, तो खूब सोच-विचार कर लें। शाम का समय दोस्तों के साथ बिताना आपको अच्छा लगेगा।
भाग्य दिशा : दक्षिण
भाग्य रंग : सफेद पीला
भाग्य अंक : 3
कर्क
कर्क राशि वालों के भौतिक सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि हो रही है। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा और इससे आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी तथा भविष्य में आपको काफी लाभ भी होगा। व्यापार में बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णयों से आपको लाभ होगा, लेकिन अपने आराम की चीजों पर धन बर्बाद न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे तथा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शाम का समय आप किसी धार्मिक स्थान पर बिताना पसंद करेंगे।
भाग्य दिशा : पूर्व
भाग्य रंग : गहरा
भाग्य अंक : 5
सिंह
सिंह राशि वालों को आज कोई कीमती वस्तु मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने का आपको काफी समय से इंतजार था। आप दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे और अपनी कार्यकुशलता से दूसरे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ बाधा का सामना करना पड़ सकता है। शाम का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में बिताएंगे।
भाग्य दिशा : उत्तर
भाग्य रंग : भूरा
भाग्य अंक : 4
कन्या
कन्या राशि वालों को आज अपने ससुराल वालों से सम्मान मिलेगा और वे आपकी मदद करने के लिए भी तैयार रहेंगे। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको बहुत अच्छे तरीके से सफलता मिलेगी, इसलिए आपको वही काम करने के बारे में सोचना चाहिए जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है। नौकरीपेशा लोग आज अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसमें उन्हें दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा। शाम से लेकर रात तक आपको अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी।
भाग्य दिशा : दक्षिण
भाग्य रंग : गहरा
भाग्य अंक : 3
तुला
तुला राशि वालों को आज काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो उसके समाधान के लिए डॉक्टरी सलाह जरूर लें। परिवार से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आप खुश रहेंगे। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को बेहतरीन अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यापार करने का सोचा है तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
भाग्य दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 8
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले अगर आज किसी से पैसे का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो पैसा फंस सकता है। नौकरीपेशा लोगों ने अगर पार्ट टाइम काम करने का सोचा है तो इसके लिए समय निकाल पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा पूरा कर पाएंगे, जिसे देखकर परिवार के अन्य सदस्य भी खुश होंगे। आपको अचानक अपने पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाना पड़ सकता है। शाम का समय आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
भाग्य दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्य रंग : सफेद
भाग्य अंक : 3
धनु
धनु राशि वालों को आज व्यापार में एक के बाद एक लाभदायक सौदे मिलेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह भी आज वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग नौकरी बदलने के बारे में सोचेंगे। आप पैसे बचाने में सफल रहेंगे और आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन आपको प्रसन्न रखेगा। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य पर कुछ पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं लेकिन स्थिति सामान्य रहेगी। आप शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
भाग्य दिशा : पूर्व
भाग्य अंक : 5
भाग्य रंग : नारंगी
मकर
मकर राशि वालों द्वारा व्यापार में किए गए प्रयास आज फलीभूत होंगे तथा व्यापार को आगे बढ़ाने में रुचि बढ़ेगी। घर में यदि कोई समस्या चल रही है तो वह समाप्त हो सकती है, लेकिन चिंता न करें। परिवार के सदस्यों की मदद से आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे तथा आप घर की मरम्मत का काम भी शुरू कर सकते हैं। यदि आपने कहीं शेयर में निवेश किया है तो आज वह लाभ दे सकता है। शाम को बाहर घूमते समय आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जिससे आपको लाभ होगा।
भाग्य दिशा : पश्चिम
भाग्य रंग : नारंगी
भाग्य अंक : 3
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भविष्य के लिए नई योजनाएँ लेकर आएगा। किसी वरिष्ठ की मदद से नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे करियर में तरक्की होगी। छोटे व्यापारियों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने पिता की मदद से कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको कई समस्याओं से राहत मिलेगी। शाम को परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
भाग्य दिशा : दक्षिण
भाग्य रंग : नीला
भाग्य अंक : 8
मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। मन इधर-उधर भटकेगा, लेकिन किसी के बहकावे में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए, ऐसा करने से भविष्य में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम जीवन जीने वालों ने अगर अभी तक अपने पार्टनर को घरवालों से नहीं मिलवाया है, तो उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। शाम को घर में कोई मेहमान आ सकता है, जिसमें पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे।
भाग्य दिशा : उत्तर
भाग्य रंग : हल्का नीला
भाग्य अंक : 6