...

सतत् छत्तीसगढ़

Home LifestyleDaily Horoscope Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

16-11-2024

by satat chhattisgarh
0 comment
Daily Horoscope

 मेष

सितारे संकेत दे रहे हैं कि मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज आपका मन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी लगेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन काम का दबाव भी आज आप पर बना रहेगा। अगर आपका पैसा व्यापार में कहीं फंसा हुआ था, तो आज आपको मिल सकता है। आपके लिए सलाह यही है कि आज आप जल्दबाजी में और पूरी बात समझे बिना कोई फैसला न लें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी।

भाग्य दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्य रंग : सफेद
भाग्य अंक : 6

वृषभ

वृष राशि वालों के लिए आज सितारे संकेत दे रहे हैं कि परिवार में आज आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। राशि से अष्टम भाव में चंद्रमा के गोचर से आपको विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना होगा। खर्चों के मामले में आपको सावधान रहना होगा क्योंकि आज अचानक खर्च होने की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठों की सलाह से आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी से सहयोग और उपहार मिल सकता है।

भाग्य दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्य रंग : बैंगनी
भाग्य अंक : 8

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको नौकरी और व्यापार में लाभ और तरक्की के अवसर मिलेंगे। आज आप दोस्तों और रिश्तेदारों से मिल सकते हैं। वैसे तो आज किस्मत आपका साथ देगी, लेकिन आपको कोई भी काम किस्मत पर नहीं छोड़ना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपका प्यार और तालमेल बरकरार रहेगा, लेकिन किसी बात पर थोड़ी कहासुनी भी संभव है। आज शाम को आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज आप व्यापार में उम्मीद से अधिक धन कमाएंगे।

भाग्य दिशा : पश्चिम पूर्व

भाग्य रंग : चंदन रंग
भाग्य अंक : 5

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी और अनुकूल रहेगा। आपके लिए सलाह है कि परिवार में किसी भी मामले पर सोच-समझकर बोलें, अन्यथा बहस हो सकती है। अगर आपने पहले कहीं निवेश किया था तो वह आपको बड़ा मुनाफा दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल से लेकर घर तक आपकी मधुर वाणी के कारण परिवार के सदस्य आज आपसे खुश रहेंगे।

भाग्य दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्य रंग : नारंगी
भाग्य अंक : 2

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए आज सितारे संकेत दे रहे हैं कि आपको आत्मविश्वास और हिम्मत से काम लेना होगा। दूसरों पर भरोसा करने से आपका काम बिगड़ सकता है। आपके विरोधी आज सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सतर्क रहें। आज आप पर काम का दबाव हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आप अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

भाग्य दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्य रंग : बैंगनी
भाग्य अंक : 4

कन्या

सितारे संकेत दे रहे हैं कि नौकरी और व्यापार के मामले में कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी और अनुकूल रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के साथ तालमेल और सहयोग बना रहेगा। उनसे आपको लाभ भी मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कोई कठिन और लंबित काम आज पूरा हो सकता है।

भाग्य दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्य रंग : सिल्वर
भाग्य अंक : 6

तुला

आज का दिन आपके लिए घर-परिवार के मामले में उत्साहपूर्ण रहेगा। आज आपको करीबी रिश्तेदारों से खुशी मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज आप कुछ साहसिक निर्णय ले सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। आज आप कार्यस्थल पर दोस्तों और सहकर्मियों के साथ हंसी-मजाक के पल बिताएंगे। आर्थिक मामलों में आज आप सतर्क रहेंगे और अपने खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे।

भाग्य दिशा : उत्तर

भाग्य रंग : नीला
भाग्य अंक : 5

वृश्चिक

सितारे संकेत दे रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर और कामकाज के लिहाज से फायदेमंद रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने का कोई नया अवसर भी आज आपको मिल सकता है। भविष्य के लाभ के लिए आज आप धन का निवेश भी कर सकते हैं। आज आपका अपनी माता से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिससे आपके पारिवारिक माहौल में अशांति पैदा हो सकती है, लेकिन शाम तक आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से इसे सुलझा लेंगे। अगर आप आज व्यापार में कोई जोखिम उठाते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : हल्का नीला
भाग्य अंक : 9

धनु

आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप पिछले कुछ दिनों से लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में पद और सम्मान मिल सकता है। आज व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज नौकरी में किसी सहकर्मी से आपकी अनबन हो सकती है। जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। इसलिए विवादित विषयों से दूर रहना ही बेहतर होगा। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी डील मिल सकती है।

भाग्य दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्य रंग : चंदन
भाग्य अंक : 3

मकर

मकर राशि वालों के लिए आज के सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज आपको परिवार में कुछ उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने माता-पिता को खुश करने में थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन आपको उन्हें समझने की कोशिश करनी होगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको अपने जीवनसाथी की इच्छाओं को पूरा करने के लिए पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आज आपको दूसरों की तुलना में व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। अगर कोई नौकरीपेशा व्यक्ति अपना खुद का व्यापार करना चाहता है, तो वह आज इसकी शुरुआत कर सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे, यात्रा की योजना बन सकती है।

भाग्य दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : नारंगी

भाग्य अंक : 9

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए आज सितारे संकेत दे रहे हैं कि किसी नए काम की वजह से आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका साहस और उत्साह आज आपको आगे ले जाएगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कुछ जिम्मेदारियां मिलने की भी संभावना है। व्यस्त दिनचर्या के बीच आप अपने प्रेम जीवन के लिए भी समय निकाल पाएंगे, जिससे आपके प्रेम जीवन में रोमांस और सामंजस्य बढ़ेगा। वाहन पर खर्च होने की संभावना है, अगर आप लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन की जांच करवा लें।

भाग्य दिशा : उत्तर

भाग्य रंग : गुलाबी

भाग्य अंक : 3

मीन

मीन राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आपके परिवार में सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ भी मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। आज शाम को यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको व्यापार में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिनका आपको हिम्मत से सामना करना होगा। आज नौकरी में अधिकारियों से आपको सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के कामों में आज आपको सफलता मिलेगी।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : भूरा
भाग्य अंक : 5

You may also like

managed by Nagendra dubey
Chief editor  Nagendra dubey

Subscribe

Subscribe our newsletter for latest news, service & promo. Let's stay updated!

Copyright © satatchhattisgarh.com by RSDP Technologies 

Translate »
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00
Verified by MonsterInsights