...

सतत् छत्तीसगढ़

Home LifestyleDaily Horoscope Daily horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

Daily horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

04-07-2024

by satat chhattisgarh
0 comment
Daily horoscope

 मेष

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और आप जरूरी कामों में तेजी दिखाएंगे। आज आपकी साख और सम्मान बना रहेगा। साझेदारी में काम करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे। आपको अपने काम में गंभीरता दिखानी चाहिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। टीमवर्क के जरिए काम करने से आप कोई भी काम समय पर पूरा कर लेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : लाल
भाग्य अंक : 9

वृषभ

आज का दिन आपके लिए लेन-देन के मामले में सावधान रहने वाला रहेगा, लेकिन आपको कुछ धोखेबाजों से सावधान रहने की जरूरत है। अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। अगर आपके काम में कुछ रुकावटें आ रही थीं, तो आज वो दूर हो जाएंगी। मेहनत और लगन से आप कई काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। अगर आपका कोई पुराना काम काफी समय से रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपनी मां से अपने मन की कोई बात शेयर कर सकते हैं।

भाग्य दिशा : उत्तर

भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 5

मिथुन

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा और आपकी आय में वृद्धि होने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप रचनात्मक कार्यों से जुड़े रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको अपने अधिकारों पर पूरा ध्यान देना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की छवि आज और निखरेगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और जरूरी कार्यों में आपको तत्परता दिखानी होगी। परिवार के किसी सदस्य से आपको सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : भूरा
भाग्य अंक : 4

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतने का रहेगा। अगर आपको कोई सूचना सुनने को मिले तो उसे तुरंत आगे न बढ़ाएं। आपका ध्यान रचनात्मक विषयों पर रहेगा और कोई उपलब्धि मिलने पर आप प्रसन्न रहेंगे। अगर आपको करियर से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो अपने माता-पिता से पूछ लें। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आपका पूरा ध्यान भौतिक चीजों पर रहेगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

भाग्य दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्य रंग : हल्का हरा
भाग्य अंक : 6

सिंह

आज का दिन आपके लिए आलस्य त्यागकर आगे बढ़ने का रहेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको बेकार की चर्चाओं में पड़ने से बचना होगा। आज आपके छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना है। अगर आपको किसी काम को लेकर कोई निर्णय लेना है तो उसमें जल्दबाजी न करें और कार्यस्थल पर दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी और कार्यस्थल पर अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। अगर आप किसी से पैसे उधार लेना चाहते हैं तो आपको आसानी से मिल जाएंगे।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : भूरा
भाग्य अंक : 9

कन्या

आज का दिन आपके लिए परेशानियां लेकर आने वाला है। परिवार के सदस्यों पर भरोसा बनाए रखें। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आपको जीत मिलेगी। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जीवन जी रहे लोगों को किसी बात को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपनी बात परिवार के सदस्यों के सामने रखने में सफल रहेंगे। पिता को आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आप खुश रहेंगे।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : हल्का लाल
भाग्य अंक : 7

तुला

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति को प्राप्त करने का रहेगा। आपके व्यक्तित्व में सादगी रहेगी और आप रीति-रिवाजों और परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। आज आपको सभी मामलों में गति बनाए रखनी होगी। लोग आपके व्यवहार से भी खुश रहेंगे। आज आपकी स्मरण शक्ति मजबूत होगी और अगर आप अपने खर्चों को ध्यान में रखते हुए बजट बनाते हैं, तो यह आपके लिए बेहतर होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी और आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं।

भाग्य दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्य रंग : नीला
भाग्य अंक : 6

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने का रहेगा। अगर आप अपने काम में समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी भी काम में उसकी नीति और नियमों का पूरी तरह से पालन करें। किसी भी बात को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बहस में न पड़ें, अन्यथा कोई परेशानी हो सकती है। किसी भी सरकारी काम में अनुशासन बनाए रखें और आपके बढ़ते खर्चे आपको परेशानी दे सकते हैं, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपको अपनी कुछ पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा।

भाग्य दिशा उत्तर पूर्व

भाग्य रंग नारंगी
भाग्य अंक : 3

धनु

आज आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा और आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे, उनमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आज धन में वृद्धि होगी। आज आपको कार्यस्थल के कामों के लिए समय निकालना होगा, तभी वे पूरे हो पाएंगे। कोई उपलब्धि मिलने पर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिसके बाद आपके घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : नीला
भाग्य अंक : 7

मकर

आज का दिन आपकी साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी ज़रूरतों का कुछ सामान खरीदने की योजना भी बना सकते हैं और कार्यस्थल पर अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कार्यस्थल पर अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपका कोई काम समय पर पूरा होता नज़र आ रहा है। घर और बाहर सभी से आपको सहयोग मिलेगा। किसी बात को लेकर आपकी अपनी माँ से बहस हो सकती है।

भाग्य दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : लाल

भाग्य अंक : 9

 कुंभ

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक जानकारी सुनने को मिलती रहेगी। धार्मिक आयोजनों में भी आप अपना पूरा सहयोग देंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। यदि आप किसी शारीरिक समस्या के कारण लंबे समय से परेशान थे, तो वह दूर हो जाएगी और आपका कोई लक्ष्य पूरा होगा। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। यदि आप व्यापार में कुछ समस्याओं का सामना कर रहे थे, तो वे बढ़ेंगी। यदि आज आपको किसी के साथ विवाद से बाहर निकलना है, तो उसके साथ विनम्रता से पेश आएं, तभी आपका काम पूरा होता दिख रहा है।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 8

मीन

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यस्थल पर लोगों के प्रभाव में आने से आपको बचना होगा। अगर आप लंबे समय से भागदौड़ कर रहे थे तो आज आप उसमें कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज आपमें आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपकी वाणी आपको कुछ नए लोगों से जोड़ने में सफल रहेगी। आपके लंबे समय से रुके हुए कामों में आज गति आएगी और आप आध्यात्मिक कार्यों में पूरा सहयोग देंगे।

भाग्य दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : भूरा
भाग्य अंक : 4

You may also like

managed by Nagendra dubey
Chief editor  Nagendra dubey

Subscribe

Subscribe our newsletter for latest news, service & promo. Let's stay updated!

Copyright © satatchhattisgarh.com by RSDP Technologies 

Translate »
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00