...

सतत् छत्तीसगढ़

Home LifestyleDaily Horoscope Daily horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

Daily horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

by satat chhattisgarh
0 comment
Daily horoscope

मेष

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। अपनी चतुर बुद्धि से आप अपने आस-पास रहने वाले विरोधियों को आसानी से परास्त कर पाएंगे, जिससे वे आश्चर्यचकित हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नया मुकाम हासिल होगा। आपके बॉस भी आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। व्यवसाय में चल रही समस्याओं को आप अपने पिता की मदद से सुलझा लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर सकता है।

भाग्य दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्य रंग : गुलाबी
भाग्य अंक : 9

वृषभ

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अपनी योग्यता से आगे बढ़ेंगे। अगर परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर हो जाएगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आपके पिता किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आपको जीत मिलेगी। अपने आस-पास रहने वाले लोगों से कोई गुप्त जानकारी साझा न करें।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : हल्का नीला
भाग्य अंक : 3

 मिथुन

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए, अन्यथा कोई समस्या हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर सतर्क रहें, यदि कोई समस्या है तो उसे प्राथमिकता दें और उसे समाप्त करने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। टीम वर्क के माध्यम से आप किसी भी काम को समय से पहले पूरा कर लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में अहंकार के कारण परेशानियां बढ़ेंगी।

भाग्य दिशा : उत्तर

भाग्य रंग : नारंगी

भाग्य अंक : 3

कर्क

आज का दिन आपके लिए खर्चे से भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अपना काम सावधानी से करना होगा। अपने रिश्ते में किसी भी गलतफहमी को जगह न दें, अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ जाएगी। अगर आप किसी की सुनी-सुनाई बातों पर यकीन करेंगे तो यह झगड़े की वजह बन सकती है। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आपको किसी से पैसे बहुत सोच-समझकर उधार लेने चाहिए।

भाग्य दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : लाल

भाग्य अंक : 1

सिंह

आज का दिन आपके प्रभाव और यश में वृद्धि करने वाला रहेगा। व्यापार में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। आपको किसी से भी कोई लेन-देन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। व्यापार में किसी को भागीदार न बनाएं, अन्यथा वे आपकी परेशानियां बढ़ा देंगे। माता को किसी शारीरिक कष्ट के कारण परेशानी होगी। आपको अपने मन की बात अपने बच्चे को बताने का मौका मिलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

भाग्य दिशा : उत्तर

भाग्य रंग : हरा

भाग्य अंक : 2

कन्या

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से आपको राहत मिलेगी। आप अपने धार्मिक कार्यों पर पूरा ध्यान देंगे। किसी बात को लेकर आपके सहकर्मी आपसे नाराज रहेंगे। नया वाहन खरीदने की आपकी इच्छा प्रबल होगी। आपको अपनी कुछ पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा, जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए, तभी वे अच्छा मुकाम हासिल कर पाएंगे।

भाग्य दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : चंदन

भाग्य अंक : 5

तुला

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। अगर आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे तो जीत जरूर मिलेगी, लेकिन अपने विरोधियों को आसानी से परास्त कर पाएंगे। किसी काम में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए आपको अपने दोस्तों से बात करनी होगी। आपका जीवनसाथी आपसे कुछ मांग सकता है, जिसे आप जरूर पूरा करेंगे। अगर आपका कोई धन संबंधी मामला लंबे समय से चल रहा था तो आप उस कर्ज को आसानी से चुका पाएंगे। आपको बड़ों की बातों पर ध्यान देना होगा।

भाग्य दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्य रंग : गहरा पीला
भाग्य अंक : 3

वृश्चिक

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कोई भी निर्णय गंभीरता से लें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से आपको परेशानी होगी। आपको अपने परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में यदि आप भाग्य के भरोसे कोई काम करेंगे तो उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है, जिससे आपको परेशानी होगी। आप अपने व्यवसाय को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 1

धनु

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि रहेगी, जिससे आपकी एक अलग पहचान बनेगी। राजनीति में काम करने वाले लोग कोई नई जिम्मेदारी मिलने से परेशान रहेंगे। आपको अपनी संतान से किया कोई वादा पूरा करना होगा। आपके कुछ विरोधी आपके काम में बाधा उत्पन्न करेंगे। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां फिर से उभरेंगी, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से उन्हें आसानी से दूर कर पाएंगे।

भाग्य दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्य रंग : नारंगी
भाग्य अंक : 3

मकर

आज आपको साझेदारी में कोई भी काम बहुत सोच समझकर करना होगा। कोई भी निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी, क्योंकि अनावश्यक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति में समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। आपको अपने काम में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी है। अगर आप किसी काम को लेकर चिंतित थे, तो वह भी दूर हो जाएगा। आप दिल से लोगों की भलाई के बारे में सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 1

कुंभ

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, क्योंकि आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। मामा पक्ष को धन लाभ होगा। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान दस्तक दे सकता है। इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। पिता की कोई बात आपको बुरी लग सकती है।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : हल्का नीला

भाग्य अंक : 9

 

मीन

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी बड़ी उपलब्धि के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सांसारिक सुखों के साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। क्रोध में आकर कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना होगा। मन की कोई इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था तो उसके पूरा होने की संभावना है। आपके बच्चे गलत राह पर आगे बढ़ सकते हैं, इसलिए उन पर कड़ी नजर रखें।

भाग्य दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्य रंग : सफेद
भाग्य अंक : 2

 

 

You may also like

managed by Nagendra dubey
Chief editor  Nagendra dubey

Subscribe

Subscribe our newsletter for latest news, service & promo. Let's stay updated!

Copyright © satatchhattisgarh.com by RSDP Technologies 

Translate »
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00