...

सतत् छत्तीसगढ़

Home LifestyleDaily Horoscope Daily horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

Daily horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

by satat chhattisgarh
0 comment
Daily horoscope

मेष

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, अगर किसी काम को लेकर कोई परेशानी आ रही थी तो उसका समाधान हो जाएगा। बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, लेकिन भाई-बहनों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है और आपको ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे आपका मन विचलित हो। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : लाल
भाग्य अंक : 4

वृषभ

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण काम करने का रहेगा, उसके लिए आपको एक सूची बना लेनी चाहिए। व्यापार में कोई जोखिम भरा कदम न उठाएं, अन्यथा इससे आपको नुकसान हो सकता है। अगर आप जल्दबाजी या जिद में आकर किसी से कोई काम करवाते हैं, तो उसमें कोई गलती हो सकती है। अगर आपके शरीर में कोई समस्या लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी, तो वह दूर हो सकती है।

भाग्य दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : सफेद

भाग्य अंक : 6

 मिथुन

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में कुछ काम करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता से लाभ होगा और आप अपने बिखरे हुए कारोबार को संभालने में काफी समय लगाएंगे। अगर आपकी कुछ योजनाएं रुकी हुई थीं, तो उन्हें फिर से शुरू किया जा सकता है। आप घर और बाहर हर जगह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के लोग खुश रहेंगे। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो आपको अच्छा पद मिल सकता है।

भाग्य दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : चंदन रंग

भाग्य अंक : 5

कर्क

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। लेनदेन के कामों पर आपका पूरा फोकस रहेगा, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे समय रहते वापस करना होगा। आपको कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेना पड़ सकता है। यदि आपका संपत्ति संबंधित विवाद आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

भाग्य दिशा : उत्तर

भाग्य रंग : पीला रंग
भाग्य संख्या : 3

सिंह

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आप व्यवसाय से जुड़ी योजनाओं पर पूरा जोर लगाएंगे। घर में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। अगर आपके आस-पड़ोस में कोई विवाद चल रहा है तो आपको उसमें चुप रहना चाहिए, नहीं तो वह कानूनी रूप ले सकता है। नौकरी के साथ-साथ आप पार्ट-टाइम जॉब की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप सफल जरूर होंगे, लेकिन आपको अपने बच्चों की समस्याओं को सुनने के लिए भी समय निकालना होगा।

भाग्य दिशा : दक्षिण-पश्चिम

भाग्य रंग : हरा
भाग्य अंक : 1

कन्या

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने का दिन होगा। आपके लिए कोई भी जमीन, वाहन आदि खरीदना शुभ रहेगा। आप व्यक्तिगत उपलब्धियों पर पूरा जोर देंगे। पारिवारिक मामलों को समय दें, तभी आप लोगों के मन में क्या चल रहा है यह जान पाएंगे और कोई निर्णय ले पाएंगे। आप अपने व्यवसाय से जुड़ी कुछ समस्याओं के बारे में अपने माता-पिता से बात कर सकते हैं।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : नीला

भाग्य अंक : 6

 

तुला

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप जोश से भरे रहेंगे और किसी का काम करने से मना नहीं करेंगे, जिसकी वजह से आपके कुछ कामों में देरी हो सकती है। आप किसी नजदीकी या दूर की जगह की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपना कीमती सामान संभालकर रखना चाहिए। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं, जिसमें उन्हें काफी मुनाफा होगा।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : लाल

भाग्य अंक : 5

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। निजी मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको सामंजस्य की भावना बनाए रखनी होगी और कार्यस्थल पर आपको अपने कनिष्ठों की मदद की आवश्यकता होगी, तभी आप किसी भी काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। आप अपने अधिकारियों के भरोसे पर खरे उतरेंगे।

भाग्य दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्य रंग : नीला
भाग्य अंक : 1

धनु

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। सबके साथ सम्मान बनाए रखें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। आपके अनोखे प्रयास आज रंग लाएंगे, लेकिन कोई नया काम शुरू न करें, अन्यथा इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने प्रियजनों के साथ कुछ खुशनुमा पल साझा करेंगे और आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है, जिसमें आपको गिले-शिकवे नहीं करने होंगे।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 9

मकर

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेश से व्यापार करने वालों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप दान-पुण्य के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपनी आय और व्यय का बजट बनाना होगा, तभी आप भविष्य के लिए कुछ पैसे बचा पाएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। ऐसी कोई गलती न करें, जिसकी वजह से आपको परिवार के सदस्यों से डांट खानी पड़े।

भाग्य दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : सफेद

भाग्य अंक : 2

 

कुंभ

आज का दिन व्यापार करने वाले लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। अगर आप अपने करियर को लेकर चिंतित थे, तो आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा, तभी आप उन्हें आसानी से परास्त कर पाएंगे।

भाग्य दिशा : दक्षिण-पश्चिम

भाग्य रंग : हरा
भाग्य अंक : 1

मीन

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय के बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रशासन के प्रयासों पर आप पूरा जोर लगाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन के चलते एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ सकता है। अपनी सूझबूझ से कोई निर्णय लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन किसी अजनबी के बहकावे में न आएं।

भाग्य दिशा : उत्तर

भाग्य रंग : पीला

भाग्य अंक : 3

 

 

You may also like

managed by Nagendra dubey
Chief editor  Nagendra dubey

Subscribe

Subscribe our newsletter for latest news, service & promo. Let's stay updated!

Copyright © satatchhattisgarh.com by RSDP Technologies 

Translate »
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00
Verified by MonsterInsights