Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

 मेष राशि

आज का दिन आपके लिए आलस्य त्याग कर आगे बढ़ने का रहेगा। आपको अच्छी आदतें अपनानी होंगी. अगर आप अपने काम की योजना बनाएंगे तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए और आपको अजनबियों से सावधान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई काम न करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आप अपने मन की किसी इच्छा के बारे में अपने माता-पिता से बात कर सकते हैं।

शुभ रंग : पीला

शुभ दिशा: पूर्व
भाग्य अंक: 9

वृषभ राशि

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। किसी नई चीज़ या योजना के लिए दिन बहुत अच्छा है। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन बेचैन रहेगा और किसी काम में मन नहीं लगेगा। कुछ नया करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप राजनीतिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियाँ भी दी जा सकती हैं।

शुभ रंग : गहरा लाल

शुभ दिशा: दक्षिण
भाग्य अंक: 4

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी भी कार्य में नियम-कायदों का पूरा ध्यान रखें। यदि आप अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखेंगे तो यह आपके लिए अच्छा होगा, अन्यथा आप बढ़ते खर्चों से चिंतित रहेंगे। आपको बड़प्पन दिखाना होगा और परिवार में छोटों की गलतियों को माफ करना होगा और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आपको अपने खर्चों पर पूरी निगरानी रखनी चाहिए। आपका अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बेवजह झगड़ा हो सकता है, इसलिए पैसों का लेन-देन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।

भाग्य रंग : नारंगी

शुभ दिशा: दक्षिण पश्चिम
भाग्य अंक: 3

कर्क राशि

आज का दिन आपकी कला और कौशल में निखार लाएगा। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास तेज करने होंगे। आप अपने परिवार के किसी सदस्य से सुलह करने जा सकते हैं। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान आ सकता है। आप अपने करीबियों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा के मामले में आपको सावधान रहना होगा। प्रियजनों से आपकी नजदीकियां बढ़ सकती हैं। आप अपने बच्चों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे।

शुभ रंग : हल्का पीला

शुभ दिशा: दक्षिण पूर्व
भाग्य अंक: 4

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचने का रहेगा। पारिवारिक सुख में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने व्यवहार से करीबियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जो लोग घर से दूर नौकरी कर रहे हैं वे अपने परिवार वालों से मिलने आ सकते हैं। किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। आपको छुट्टी के दिन कुछ देर अपने जीवनसाथी के साथ बैठना होगा और उनके मन में चल रही उलझन को समझने की कोशिश करनी होगी।

शुभ रंग : हल्का नीला

शुभ दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्य अंक: 7

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके मन में भाईचारे की भावना बनी रहेगी। आप खून संबंधी रिश्तों को भरपूर बढ़ावा देंगे। सभी को साथ लेकर चलने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। अपने बड़ों का आदर-सम्मान बनाए रखें। अगर कोई आपको कोई सुझाव देता है तो आपको सोच-समझकर उस पर अमल करना चाहिए, लेकिन आपकी कोई पुरानी गलतियां उजागर हो सकती हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलती दिख रही है। आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपको अपनी मां से किया कोई वादा पूरा करना होगा।

शुभ रंग : सफेद रंग

शुभ दिशा: पश्चिम
भाग्य अंक: 8

तुला राशि

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपमें बचत करने की अच्छी आदत होगी, लेकिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। आपका बच्चा किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। आप घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे, जिसके लिए आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। आपकी आमदनी पहले से बेहतर होगी, जिससे आप अपने सभी काम आसानी से कर पाएंगे।

शुभ रंग : गहरा पीला

शुभ दिशा: पूर्व
भाग्य अंक: 3

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ने का होगा। संपत्ति बंटवारे को लेकर आपके परिवार में झगड़ा हो सकता है। आपको सभी मामलों को बहुत समझदारी से संभालना होगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता से आप परेशान रहेंगे। आप अपने बच्चों के लिए कोई छोटा-मोटा पार्टटाइम काम शुरू कर सकते हैं, जो उनके लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई काम पूरा न होने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। अगर आपकी कोई पसंदीदा चीज़ खो गई है तो वह आपको वापस मिल सकती है।

शुभ रंग : पीला

शुभ दिशा: दक्षिण पूर्व
भाग्य अंक: 4

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए त्याग और सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। आपको रिश्तों में सम्मान बनाए रखना होगा। आज परिवार में किसी शुभ एवं मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा। न्यायिक मामलों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में समझदारी से आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा, जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आप छोटे बच्चों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। किसी बात को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा।

शुभ रंग : हरा

शुभ दिशा: पश्चिम
भाग्य अंक: 6

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए धन वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में गति आएगी और आप अपनी आय बढ़ाने के प्रयास तेज कर देंगे। घर से काम करने वाले लोगों को अपने काम में ढिलाई बरतने से बचना होगा, अन्यथा बॉस नाराज हो सकते हैं। आपके व्यापार में गति आएगी। सकारात्मक मामलों में गति आएगी और आप अपने बच्चों के लिए कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। अगर आप किसी को अपने बिजनेस में पार्टनर बनाने की सोच रहे थे तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।

शुभ रंग : हल्का हरा

शुभ दिशा: पश्चिम
भाग्य अंक: 7

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लेने का रहेगा। अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें। छुट्टियों के दिन आप अपने सप्ताह भर के रुके हुए काम को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और कोई सरप्राइज पार्टी मिलने की संभावना है। आप छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ेंगे, तभी आप अपने कई काम समय पर पूरे कर पाएंगे। आपको परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा।

शुभ रंग : हरा

शुभ दिशा: उत्तर पूर्व
भाग्य अंक: 5

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपके परिवार का माहौल कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। नौकरी में अधिकारियों को कोई सुझाव देंगे तो वे उस पर अवश्य अमल करेंगे। आप लोगों का विश्वास आसानी से जीतने में सफल रहेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, लेकिन आपको उन पर बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए। राजनीति में काम करने वाले लोगों को किसी काम के पूरा न होने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग : हल्का नीला

शुभ दिशा: उत्तर
भाग्य अंक: 8

Related posts

100 दिन की कार्ययोजना में 100 नगर वन

Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

नक्सल पीड़ितों ने रखी अपनी पीड़ा