...

Daily horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

मेष

Daily horoscope : आज का दिन आपकी नौकरी में कुछ परेशानियाँ लेकर आने वाला है, जिसके बाद आप उसे बदलने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के बारे में कोई बहुत अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आप खुश होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर समस्या पर चर्चा करनी होगी। माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज़ हो सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा फैसला न लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : पीला
भाग्य अंक : 9

वृषभ

Daily horoscope : आज का दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता में लाभ लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जिससे आप खुश रहेंगे। आप अपने फिजूलखर्ची को बढ़ा सकते हैं जो आगे चलकर आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच अगर किसी बात को लेकर आपसी तनाव था, तो वह आज दूर हो जाएगा। व्यापार में आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो वे आपके लिए बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। छात्रों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

भाग्य दिशा : पश्चिम

भाग्य रंग : सफेद
भाग्य अंक : 6

मिथुन

Daily horoscope : आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर आप बेचैन रहेंगे। काम में आपका मन नहीं लगेगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी आप थोड़े चिंतित रहेंगे। अगर आपने पहले किसी योजना में पैसा लगाया था तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने काम पर पूरा फोकस रखना चाहिए। छात्रों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलती दिखाई दे रही है।

भाग्य दिशा : उत्तर

भाग्य रंग : नारंगी

भाग्य अंक : 3

कर्क

Daily horoscope : आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ योजनाएँ बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपको वित्तीय मामलों में स्पष्टता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं की चीज़ों पर भी खूब पैसा खर्च करेंगे, जिसे देखकर आपके दुश्मन परेशान हो जाएँगे। अगर आप अपने घर का नवीनीकरण करवाना चाहते हैं, तो आज इसकी शुरुआत कर सकते हैं।

भाग्य दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : लाल
भाग्य अंक : 3

सिंह

Daily horoscope : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको व्यापारिक मामलों में दिल लगाने से बचना होगा। अगर आप परिवार में चल रही कलह के कारण परेशान हैं। तो आज आपको उसमें किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेनी चाहिए। व्यापार में कोई बड़ा फैसला आज आपको बहुत सोच-समझकर लेना होगा। अगर आपने साझेदारी में कोई काम शुरू किया है, तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पुरानी गलती का आपको पछतावा होगा। संतान से किया वादा आपको पूरा करना होगा।

भाग्य दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्य रंग : गहरा नीला
भाग्य अंक : 3

कन्या

Daily horoscope : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप दिल से लोगों की भलाई के बारे में सोचेंगे। लोग इसे आपका स्वार्थ मान सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना होगा क्योंकि वे दूसरी चीजों पर ज्यादा ध्यान देंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों की मदद से कुछ बड़े फैसले लें। अगर आपको व्यापार में पैसों की कमी का सामना करना पड़ रहा था तो आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से पैसे उधार ले सकते हैं।

भाग्य दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्य रंग : सफेद
भाग्य अंक : 6

तुला

Daily horoscope : आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आने वाला है। नौकरी में आपको अपने काम में ढिलाई बरतने से बचना होगा। आपका कोई विरोधी आपके खुशनुमा पलों में बाधा डाल सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। आप अपने जीवन साथी के साथ भविष्य के लिए कुछ योजना बनाएंगे।

भाग्य दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : लाल

भाग्य अंक : 9

वृश्चिक

Daily horoscope : आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपके करियर में कुछ बदलाव हो सकते हैं। ये बदलाव आपको जीवन में सकारात्मकता का एहसास करा सकते हैं। आप कुछ चीजों को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत भरा रहेगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आज आप किसी से किया वादा भी पूरा कर सकते हैं।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : सफेद
भाग्य अंक : 5

धनु

Daily horoscope : आज आपमें आपसी सहयोग की भावना रहेगी। अत्यधिक व्यय के कारण आपको परेशानी होगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके साथ बना रहेगा। दूसरों के बहकावे में आकर किसी गलत बात के लिए हाँ न कहें। नौकरी में मनपसंद काम मिलने से आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार में किसी योजना में पैसा लगाएँगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।

भाग्य दिशा : उत्तर

भाग्य रंग : पीला

भाग्य अंक : 3

मकर

Daily horoscope : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से डांट मिल सकती है और भाई या बहन की शादी पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। अगर किसी बात को लेकर तनाव है, तो आज उसे खुशियों के आड़े न आने दें। आपका बच्चा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन आपको इसमें ढील नहीं बरतनी चाहिए।

भाग्य दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्य रंग : हरा
भाग्य अंक : 2

कुंभ

Daily horoscope : आज का दिन आपके लिए लंबित कार्यों को पूरा करने का रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनाएंगे। जो लोग अपने करियर को लेकर चिंतित हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। जो लोग किसी योजना में पैसा लगाने की सोच रहे थे, उन्हें उसकी नीतियों और नियमों पर पूरा ध्यान देना चाहिए। आज यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और साथ भरपूर मिलेगा। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे।

भाग्य दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्य रंग : लाल
भाग्य अंक : 9

मीन

Daily horoscope : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आने वाला है। आप परिवार में अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाने की पूरी कोशिश करेंगे, फिर भी परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज़ हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपको किसी को भी पैसे उधार देने से बचना होगा, अन्यथा उस पैसे के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। किसी भी कानूनी मामले में सावधानी बरतें।

भाग्य दिशा : पूर्व

भाग्य रंग : भूरा
भाग्य अंक : 4

Related posts

Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक