...

सतत् छत्तीसगढ़

Home LifestyleDaily Horoscope Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

24-03-2024

by satat chhattisgarh
0 comment
Daily Horoscope and Luck Numbers

मेष

आज दिन की शुरुआत बेहद सकारात्मक रहेगी। काम आपकी इच्छानुसार पूरे होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनके रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और समस्याओं को स्वाभाविक तरीके से हल करें। व्यवसाय में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह और मार्गदर्शन लेना अच्छा रहेगा।

शुभ दिशा: दक्षिण पूर्व

शुभ रंग : भूरा
भाग्य अंक: 5

वृषभ

सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आज वे अपने काम के लिए जाने जाएंगे और उन्हें कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। अगर आपकी सेहत में कोई परेशानी चल रही थी तो वह भी आज दूर हो जाएगी। योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में अपनाकर आप अपने शरीर को काफी हद तक फिट रख पाएंगे। आप अपने विचारों से माहौल को सामान्य बनाने में सफल रहेंगे और यदि अधिकारी आपसे कोई सलाह मांगते हैं तो सोच-विचार कर लें, अन्यथा उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

शुभ दिशा: दक्षिण

शुभ रंग : सफेद रंग
भाग्य अंक: 2

मिथुन

दिन की शुरुआत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन आप अपने व्यवहार और समझदारी से उन्हें सुलझा लेंगे। यदि किसी रिश्तेदार के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह आपकी समझदारी से सुलझने की संभावना है। लेकिन दूसरों पर भरोसा करने से बेहतर है कि अपने फैसले को प्राथमिकता दी जाए। अपने उग्र स्वभाव और क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ दिशा: पूर्व

शुभ रंग : पीला
भाग्य अंक: 3

कर्क

बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपनों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई विवाद चल रहा है तो वह बातचीत से सुलझ जाएगा। आप अपने घर में नई कार ला सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

शुभ दिशा: उत्तर

शुभ रंग : पीला
भाग्य अंक: 1

सिंह

संतान की प्रगति संबंधी शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपको अपनी विशेष योग्यता और क्षमता के आधार पर कोई विशेष उपलब्धि भी मिलने वाली है। सामाजिक और राजनीतिक संपर्क भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं। व्यावसायिक मामलों के लिए समय बेहतर चल रहा है। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ की संभावना है। युवाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

शुभ दिशा: उत्तर पूर्व

भाग्य रंग : नारंगी
भाग्य अंक: 3

कन्या

अगर कोई सदस्य किसी बात को लेकर आपसे नाराज है तो आज उन्हें मनाने का सही मौका है। अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल अवश्य मिलेगा। कभी-कभी आपके निजी कार्यों को पूरा करने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन अत्यधिक कार्यभार लेने से बचें। इस समय अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना भी जरूरी है।

शुभ दिशा: उत्तर पूर्व

शुभ रंग : लाल रंग
भाग्य अंक: 9

तुला

आज कोई अधूरा काम पूरा होने से मन में शांति रहेगी। वरिष्ठ लोगों का सम्मान बनाए रखने से उनका आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने से राहत महसूस होगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के सामने कमजोर न पड़ें और आत्मविश्वास के साथ खुद को बेहतर बनाएं। जीवन में सकारात्मक चीजों पर ध्यान दें और खुद को उत्साहित करने का प्रयास करें। अपनी जिम्मेदारियां स्वयं निभाएं।

शुभ दिशा: दक्षिण

शुभ रंग : पैरेट ग्रीन रंग
भाग्य अंक: 6

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ सकता है और आपकी संपत्ति में भी वृद्धि होगी, लेकिन आपके व्यावसायिक खर्चे आपके लिए परेशानी लाएंगे। बिजनेस में आपको कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए, क्योंकि कुछ नए विरोधी खड़े हो सकते हैं। आप दोस्तों के साथ पार्टी करने में कुछ समय बिताएंगे। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आपको किसी से पैसा उधार लेना है तो वह पैसा आपको आसानी से मिल जाएगा।

शुभ दिशा: पूर्व

शुभ रंग : चंदन सफेद रंग
भाग्य अंक: 1

मकर

आपकी प्रगति में आ रही रुकावटें आज दूर हो सकती हैं। अपनी योग्यता और कार्य क्षमता पर भरोसा रखें, समाधान अवश्य मिलेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को किसी धार्मिक स्थान पर ले जाने का भी कार्यक्रम बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है और यह आपके भविष्य के लिए फायदेमंद भी साबित होगी।

शुभ दिशा: दक्षिण

शुभ रंग : हरा
भाग्य अंक: 2

कुंभ

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन थकान नहीं रहेगी क्योंकि आपको अपनी मेहनत का मनचाहा परिणाम मिलेगा। आय के स्रोत भी मजबूत होंगे। घर के रख-रखाव के काम को लेकर परिवार वालों के साथ कुछ योजनाएँ बनेंगी। नकारात्मक विचारों के कारण आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। व्यापारिक मामलों में कुछ रुकावटें आएंगी, इसलिए आज कोई भी महत्वपूर्ण काम टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें।

शुभ दिशा: दक्षिण पश्चिम

शुभ रंग : हल्का लाल
भाग्य अंक: 9

मीन

आज दिनचर्या में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। लेकिन प्रयासों से काफी हद तक परिस्थितियां सामान्य भी हो जाएंगी। इस समय कहीं भी पैसा लगाना नुकसानदायक रहेगा। कभी-कभी बच्चों से बहुत अधिक उम्मीदें रखना और उन पर रोक-टोक करना आपके संबंधों के बीच में दूरियां ला सकता हैं। महिलाएं विशेष रुप से नौकरी में अपने टारगेट को हासिल करने में सक्षम रहेंगी। काम की जगह चल रहे षड़यंत्र की वजह से आपका नुकसान न हो, इस बात का खास ध्यान रखना होगा।

भाग्यदिशा : पूर्व

भाग्य रंग : सुनहरा रंग
भाग्य संख्या : 3

You may also like

managed by Nagendra dubey
Chief editor  Nagendra dubey

Subscribe

Subscribe our newsletter for latest news, service & promo. Let's stay updated!

Copyright © satatchhattisgarh.com by RSDP Technologies 

Translate »
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00
Verified by MonsterInsights