...

सतत् छत्तीसगढ़

Home LifestyleDaily Horoscope Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

25-03-2024

by satat chhattisgarh
0 comment

मेष

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान को शिक्षा में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आप छोटे बच्चों की फरमाइशें पूरी करेंगे, जिससे उनके चेहरे पर ख़ुशी आएगी। आपका कोई उलझा हुआ काम सुलझता नजर आ रहा है। आपको अपने करियर पर पूरा फोकस बनाए रखने की जरूरत है। आपको अपने विरोधियों की चाल में फंसने से बचना होगा। संतान की प्रगति में यदि कोई सुधार था तो वह दूर होता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ दिशा: पूर्व

शुभ रंग : लाल रंग
भाग्य अंक : 3

वृषभ

आज का दिन आपके लिए इच्छानुसार लाभदायी रहेगा। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई नई योजना शुरू करते हैं तो यह भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपके भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी और आप घर में कोई नया वाहन ला सकते हैं। आपको अपनी मां से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में कोई कड़वाहट चल रही थी तो वह भी दूर हो जाएगी। आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

शुभ दिशा: दक्षिण पूर्व

शुभ रंग : भूरा
भाग्य अंक: 1

मिथुन

आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने का रहेगा। बिजनेस से जुड़े फैसले आपको अच्छा मुनाफा देंगे। कामकाज में आ रही दिक्कतों को लेकर आप अपने भाई-बहनों से सलाह ले सकते हैं। आपको कुछ झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। अगर कोई बीमारी आपको लंबे समय से परेशान कर रही है तो उसमें आराम न करें। आप लंबे समय के बाद दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं। कोई भी बात सोच-समझकर बोलें, अन्यथा झगड़े की स्थिति बन सकती है।

शुभ दिशा: पश्चिम

शुभ रंग : हल्का नीला
भाग्य अंक: 5

कर्क

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपका मन अन्य कामों में व्यस्त रहेगा जो आपको परेशान करेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी भजन, कीर्तन या पूजा पाठ आदि में भाग ले सकते हैं। नया वाहन खरीदने का आपका सपना पूरा होगा। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपकी संतान की प्रगति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने किसी रिश्तेदार से विश्वासघात के कारण परेशान रहेंगे। आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ निवेश कर सकते हैं।

शुभ दिशा: दक्षिण

शुभ रंग : सफेद रंग
भाग्य अंक: 2

सिंह

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपको परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। अगर आप किसी को कोई सलाह देंगे तो वह उस पर जरूर अमल करेगा। अगर आपका कोई सरकारी काम काफी समय से रुका हुआ था तो वह पूरा हो सकता है। किसी से मांगकर वाहन चलाने से आपको नुकसान होगा। आपको किसी भी कार्य में नीति-नियमों का पूरा ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ दिशा: उत्तर

शुभ रंग : लाल रंग
भाग्य अंक: 3

कन्या

आज का दिन आपके लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का रहेगा। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अच्छी खासी रकम खर्च करेंगे। किसी अजनबी के बहकावे में आने से आपको नुकसान होगा। आज आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अगर आपको अपना कोई काम पूरा करने में कोई दिक्कत आ रही थी तो आज आप अपने पिता से इस बारे में बात कर सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। आपको अपने बच्चे पर कुछ जिम्मेदारियां डालनी होंगी तभी वह उन्हें निभा पाएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

शुभ दिशा: पश्चिम

भाग्य रंग : नारंगी
भाग्य अंक: 2

तुला

आज का दिन आपके लिए बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ने का होगा। आप खुद से ज्यादा दूसरों का ख्याल रखेंगे। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। अगर आप लंबे समय से कुछ समस्याओं से घिरे हुए हैं तो उनमें राहत मिलती नजर आ रही है। आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आंख-कान खोलकर काम करना होगा। बेहतर होगा कि आप कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान आ सकता है।

शुभ दिशा: उत्तर पूर्व

शुभ रंग : पीला
भाग्य अंक: 3

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए मुश्किलों भरा रहने वाला है। आपके बिजनेस में कुछ नुकसान भी हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। आपको पेट से संबंधित कोई समस्या होने की संभावना है। आपको अपने जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। इससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन भी दूर हो जाएगी। अगर आपने कोई बात गुप्त रखी थी तो वह बात परिवार वालों को पता चल सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में कड़ी मेहनत करनी होगी।

शुभ दिशा: दक्षिण पश्चिम

शुभ रंग : गुलाबी
भाग्य अंक: 5

धनु

आज आपके सभी काम आपकी इच्छानुसार पूरे होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। पहले दी गई किसी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको किसी मित्र की मदद करने का मौका मिलेगा। इससे आपके दोस्तों के बीच आपकी प्रशंसा होगी. दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। मां लक्ष्मी के सामने कपूर का दीपक जलाएं, आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

शुभ दिशा: दक्षिण पश्चिम

शुभ रंग : पीला
भाग्य अंक: 3

मकर

आज आपको किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। किसी की सलाह के आधार पर कोई निर्णय न लें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी भी बात को लेकर जिद न दिखाएं, अन्यथा आपकी कोई बात आपके पिता को बुरी लग सकती है। बिजनेस में आपको किसी के साथ पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। आप किसी बाहरी व्यक्ति से अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं जो बाद में सबके सामने आ जाएगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा।

शुभ दिशा: दक्षिण

शुभ रंग : पीला
भाग्य अंक: 9

कुंभ

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप विलासिता की वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छी रकम खर्च करेंगे। आप किसी दीर्घकालिक निवेश को लेकर भी कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। आपके घर में किसी पारिवारिक सदस्य के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। अगर आप अपने भाई-बहनों से कोई मदद मांगेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपने व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

शुभ दिशा: पश्चिम

शुभ रंग : हरा
भाग्य अंक: 1

मीन

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम नहीं लेना चाहिए अन्यथा बाद में इससे आपको परेशानी हो सकती है। सरकारी कामकाज में आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। संतान के करियर को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही परेशानियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, नहीं तो आगे चलकर ये आपके लिए बड़ी समस्या बन सकती हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

शुभ दिशा: दक्षिण पूर्व

शुभ रंग : भूरा
भाग्य अंक: 5

You may also like

managed by Nagendra dubey
Chief editor  Nagendra dubey

Subscribe

Subscribe our newsletter for latest news, service & promo. Let's stay updated!

Copyright © satatchhattisgarh.com by RSDP Technologies 

Translate »
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00
Verified by MonsterInsights