मेष
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय अर्जित करने वाला रहेगा और आपकी कलात्मक कुशलता को बल मिलेगा। आपको अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी कोशिश करनी होगी, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार में छोटे बच्चों के साथ मनोरंजन में कुछ समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ पड़ सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का फायदा उठायेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी, जिसका उन्हें लाभ भी मिलेगा।
शुभ दिशा: पश्चिम
शुभ रंग : लाल रंग
भाग्य अंक: 9
वृषभ
आज का दिन आपके लिए कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचने का रहेगा। आपको उपहार स्वरूप कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का भी ख्याल रखना होगा। आपके ख़र्चे सिरदर्द बन जाएंगे, लेकिन फिर भी आप इसे मुस्कुराहट के साथ सहन करने में सक्षम रहेंगे। अगर आप अपने माता-पिता से कुछ भी कहें तो उसमें जिद न दिखाएं, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।
शुभ दिशा: दक्षिण
शुभ रंग : गहरा लाल
भाग्य अंक: 5
मिथुन
आज का दिन आपके लिए प्रगति लेकर आने वाला है, जिससे आप काम में प्रगति करेंगे, उसमें सफल होंगे और किसी भी काम में पहल करने की आपकी अच्छी आदत होगी। कार्यस्थल पर आपको बड़प्पन दिखाना होगा और छोटों की गलतियों को माफ करना होगा, लेकिन किसी से पैसा उधार न लें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने मन की किसी इच्छा के बारे में अपने पार्टनर से बात कर सकते हैं। आपके कुछ नये प्रयास फलीभूत होंगे। संतान पक्ष से कोई समाचार सुनने को मिल सकता है।
शुभ दिशा: दक्षिण पूर्व
शुभ रंग : पीला
भाग्य अंक: 1
कर्क
आज का दिन आपके लिए दान-पुण्य के काम में जुड़कर नाम कमाने का रहेगा। आपको अपने कारोबार पर नियंत्रण बनाए रखने और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। किसी से उधार लेने से बचें। आप विभिन्न कार्यों में अच्छा निवेश करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों पर अपना नियंत्रण बनाए रखें। आपके घर में चल रही परेशानियां आपके लिए सिरदर्द बन जाएंगी, जिसे आप अपनी चतुर बुद्धि से दूर कर सकते हैं। आपको किसी भी काम में अनुशासन का पूरा ध्यान देना होगा। अगर आप किसी सरकारी मामले में देरी करेंगे तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ दिशा: दक्षिण
शुभ रंग : लाल रंग
भाग्य अंक: 5
सिंह
आज का दिन आपके लिए ख़ुशी भरा रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी गलतियाँ उजागर हो सकती हैं। आपको वरिष्ठ सदस्यों के सामने अपने विचार व्यक्त करने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको तेज रहना होगा और अपनी सोच में नकारात्मकता नहीं लानी चाहिए, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य आज पूरा हो सकता है। आप नया घर खरीदने की भी पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप जरूर सफल होंगे।
शुभ दिशा: पश्चिम
शुभ रंग : लाल रंग
भाग्य अंक: 5
कन्या
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों में शामिल होकर नाम कमाने का रहेगा। आपका पूरा ध्यान अपनी दीर्घकालिक योजना पर रहेगा। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आपका पूरा जोर भाईचारे पर रहेगा. सामाजिक मुद्दों पर आपको सक्रियता दिखानी होगी. बड़ों की मदद से आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन जो लोग काफी समय से किसी काम को लेकर परेशान थे, उन्हें परिवार के किसी सदस्य से बात करनी पड़ेगी। आपको प्रतिद्वंद्वी की चाल को समझना होगा, तभी आप उसे मात दे पाएंगे।
शुभ दिशा: पूर्व
शुभ रंग : पीला
भाग्य अंक: 3
तुला
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव न करें और अपनी वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। अगर आप समझदारी से आगे बढ़ेंगे तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कोई भी काम धैर्य और साहस से करें, तभी वह पूरा होता हुआ दिखता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों से भरपूर सहयोग मिलेगा। अगर आप अपनी चल रही स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करेंगे तो आगे चलकर ये बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। आपको अपने बच्चों से किया कोई वादा पूरा करना होगा।
शुभ दिशा: पश्चिम
भाग्य रंग: नीला
भाग्य अंक: 9
वृश्चिक
साझेदारी में कोई काम करने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आप बिना किसी झिझक के अपने काम में आगे बढ़ेंगे, जिसमें आप किसी भी सही या गलत के बारे में नहीं सोचेंगे और आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिसे आपको लोगों के सामने अपनी बात रखनी होगी। आपकी विश्वसनीयता और सम्मान बढ़ेगा। आपको अपने सहकर्मियों पर पूरा भरोसा बनाए रखना होगा और आपकी नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ावा मिलेगा।
शुभ दिशा: दक्षिण
शुभ रंग : पीला
भाग्य अंक: 1
धनु
आज का दिन आपके लिए बहुत समझदारी से आगे बढ़ने का दिन होगा। आपको कर्ज के लेन-देन से बचना होगा। आपको बढ़ती आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। किसी बड़े निवेश की तैयारी आप जी-जान से कर सकते हैं, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने काम को प्राथमिकता देनी होगी। आपकी कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी। बिजनेस से जुड़ा कोई भी मामला आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कुछ धोखेबाज लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। आपको कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है।
शुभ दिशा: पूर्व
शुभ रंग: बैंगनी
भाग्य अंक: 3
मकर
आज आपको अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आपका कोई मित्र आपके लिए मददगार साबित होगा। अगर कोई बीमारी आपको लंबे समय से परेशान कर रही है तो आपकी तकलीफें बढ़ सकती हैं और आपको बेकार की बातों में पड़ने से बचना होगा। अपने निजी रिश्तों में सुधार लाना होगा। आपको अपनी ऊर्जा और समय दोनों को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए, अन्यथा समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, जिससे उन्हें पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप परिवार के किसी सदस्य से पैसों से जुड़ी कोई मदद मांगेंगे तो आपको वह मदद आसानी से मिल जाएगी।
शुभ दिशा: उत्तर पूर्व
शुभ रंग : सफेद रंग
भाग्य अंक: 2
कुम्भ
आज का दिन आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रशासनिक मामलों में अपने आँख-कान खुले रखें। यदि आप निवेश संबंधी कोई सूचना सुनें तो बहुत सोच-समझकर उसमें पैसा लगाएं, अन्यथा समस्या हो सकती है और आपको अपने काम को प्राथमिकता देनी होगी। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। सभी के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखें और किसी भी बात पर बहस में न पड़ें, अन्यथा यह आपके रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है।
शुभ दिशा: पश्चिम
शुभ रंग : गहरा लाल
भाग्य अंक: 9
मीन
आज का दिन आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें अपने माता-पिता को भी साथ ले जाना बेहतर रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में पूरा जोर देंगे, जिससे आपको कोई अच्छा पद भी मिल सकता है। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी सफल रहेंगे। कुछ नए संपर्कों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। अगर आपका नया वाहन खरीदने का सपना लंबे समय से अटका हुआ है तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा।
शुभ दिशा: दक्षिण
शुभ रंग : हल्का भूरा
भाग्य अंक: 5