...

सतत् छत्तीसगढ़

Home LifestyleDaily Horoscope Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

16-05-2024

by satat chhattisgarh
0 comment
Daily Horoscope and Luck Numbers

मेष

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके सारे काम अपने आप हो जायेंगे. जिस काम पर आप मेहनत कर रहे थे वह भी पूरा होने की संभावना है। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था से पैसा उधार लेते हैं तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपनी आय सीमित करनी होगी. आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी, लेकिन फिर भी आप अपने ख़र्चों को संतुलित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी काम के लिए आपको तारीफ मिल सकती है।

शुभ दिशा : पश्चिम

शुभ रंग : नीला
भाग्य अंक : 8

वृषभ

आज का दिन आपके लिए अत्यंत फलदायी रहने वाला है। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आप किसी काम को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं तो वह भी दूर होता नजर आ रहा है। आप अपने मनोरंजन के लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान आ सकता है। आपको किसी भी योजना में बहुत सोच-समझकर पैसा लगाना होगा।

शुभ दिशा : उत्तर

शुभ रंग : हरा
भाग्य अंक : 9

मिथुन

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां लेकर आएगा। काम की अधिकता के कारण आप काफी भागदौड़ करेंगे, लेकिन काम के साथ-साथ अपने शरीर को आराम भी देंगे, नहीं तो कोई बीमारी आपके शरीर में प्रवेश कर सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई सम्मान मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके आस-पड़ोस के लोग आपकी मीठी बातों से प्रसन्न होंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के काम में बढ़ोतरी हो सकती है।

शुभ दिशा : दक्षिण

शुभ रंग : नीला
भाग्य अंक : 6

कर्क

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आपके बच्चे ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो उसका परिणाम आने से खुशी का माहौल रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के किसी रोग से पीड़ित होने की संभावना है। यदि संपत्ति संबंधी कोई विवाद लंबे समय से लंबित था तो आप उसे पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप बाहरी कामकाज पर ध्यान देंगे। आप जो भी तनाव महसूस कर रहे थे, वह भी दूर होता नजर आएगा।

शुभ दिशा : उत्तर पूर्व

शुभ रंग : हरा
भाग्य अंक : 4

सिंह

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने काम में प्रगति करेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति भी आपका रुझान काफी रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्यों में लगाएंगे। यदि आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लेने का मौका मिले तो उसमें अपनी बात अवश्य रखें। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है, जिससे आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। आपके ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे सुलह कराने आ सकता है। यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी।

शुभ दिशा : पूर्व

शुभ रंग : सिल्वर रंग
भाग्य अंक : 5

कन्या

आज आप कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ा सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को किसी बचत योजना के बारे में पता चल सकता है। जीवनसाथी की किसी समस्या को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आप कोई बिज़नेस शुरू कर सकते हैं. वह हर काम में आपका पूरा सहयोग करेगा। भाई-बहन से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले उनके मन की इच्छाओं को भी जानना होगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई आश्चर्यजनक उपहार मिल सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपनी महिला मित्रों से सावधान रहने की जरूरत है।

शुभ दिशा : उत्तर

शुभ रंग : लाल रंग
भाग्य अंक : 9

तुला

आज का दिन आपके लिए कुछ लाभ लेकर आएगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम को प्राथमिकता देंगे। इससे आपको अपना काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, क्योंकि उनकी कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। किसी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। अगर आप कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी मां के साथ साझा करते हैं तो उसे लीक न होने दें। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप दिल से लोगों के बारे में अच्छा सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ मान सकते हैं।

शुभ दिशा : पश्चिम

शुभ रंग : हल्का पीला
भाग्य अंक : 7

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए बहुत ही समझदारी से अपने काम को आगे बढ़ाने का होगा। आपको अपने पिता की कोई बात बुरी लग सकती है। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बिजनेस की योजना बना रहे लोग आज कुछ नए संपर्क बना सकते हैं। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों के बीच कलह उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने पर आपको अपने वरिष्ठों से माफी मांगनी पड़ सकती है।

शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व

शुभ रंग : पीला
भाग्य अंक : 4

धनु

आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने काम के प्रति सख्त रहेंगे। शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। अगर आप काम में जल्दबाजी दिखाएंगे तो आपके काम में रुकावट आ सकती है। विद्यार्थी अपने पिता से शिक्षा में आ रही परेशानियों के बारे में बात करेंगे। आपका कोई दोस्त आपके लिए कोई योजना लेकर आ सकता है, जिसमें आपको बहुत सोच-समझकर पैसा लगाना चाहिए।

शुभ दिशा : उत्तर

शुभ रंग : सफेद रंग
भाग्य अंक : 9

मकर

आज आपको कोई भी काम सोच-विचारकर ही करना चाहिए। यदि आप किसी बाहरी व्यक्ति से कोई महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हैं तो वह इसका फायदा उठा सकता है। आपके मन में कुछ विचार आएंगे, जिन पर आपको तुरंत अमल करना चाहिए। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। परिवार में किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। यदि आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो वे आपसे वापस मांग सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने पार्टनर के प्यार में डूबे नजर आएंगे।

शुभ दिशा : दक्षिण

शुभ रंग : गहरा नीला
भाग्य अंक : 8

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपको पिकनिक आदि पर ले जाने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए आपको यह जानने की कोशिश करनी होगी कि उनके मन में क्या चल रहा है। अगर आप किसी काम में अपनी मनमानी करेंगे तो आपके पिता आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी को बिजनेस में पार्टनर बनाने से पहले आपको जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए, अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से आपकी बहस हो सकती है, जिसका असर आपकी पदोन्नति पर पड़ेगा।

शुभ दिशा : उत्तर पश्चिम

शुभ रंग : हल्का नीला
भाग्य अंक : 7

मीन

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। आपके सहकर्मी आपके काम में रुकावटें पैदा करने की कोशिश करेंगे। किसी अजनबी की बातों में आकर आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे बाद में आपको नुकसान होने की संभावना है। आपकी माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप अपने बच्चे की किसी फरमाइश को पूरा करने के लिए किसी रिश्तेदार से पैसे उधार ले सकते हैं। राजनीति में काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

शुभ दिशा : दक्षिण

शुभ रंग : हरा
भाग्य अंक : 6

You may also like

managed by Nagendra dubey
Chief editor  Nagendra dubey

Subscribe

Subscribe our newsletter for latest news, service & promo. Let's stay updated!

Copyright © satatchhattisgarh.com by RSDP Technologies 

Translate »
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00
Verified by MonsterInsights