69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा, रॉकेट्री द नाम्बी इफेक्ट को बेस्ट फीचर फिल्म हिंदी का अवॉर्ड

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का ऐलान हो गया है। आलिया भट्ट और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस, अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर मिला है। जबकि रॉकेट्री द नाम्बी इफेक्ट को बेस्ट फीचर फिल्म हिंदी का अवॉर्ड मिला है। हर साल ऐलान किया जाने वाला यह  पुरस्कार सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं, जिन्हें जीतना हर कलाकार का ख्वाब रहता है। वर्तमान दिए गए ये पुरस्कार 2021 के लिए दिए गए हैं।

 

 

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की पूरी लिस्ट….

?s=20

बेस्ट मिशिंग फिल्म: बूम्बा राइड
बेस्ट असमिया फिल्म: अनुर
बेस्ट बंगाली फिल्म: कालोक्को
बेस्ट हिंदी फिल्म: सरदार उधम
बेस्ट गुजराती फिल्म: छेल्लो शो
बेस्ट कन्नड़ फिल्म: 777 चार्ली
बेस्ट मैथिली फिल्म: समानांतर
बेस्ट मराठी फिल्म: एकदा काय जाला
बेस्ट मलयालम फिल्म: होम
बेस्ट मैतेलियों फिल्म: एकिहोगी यम
बेस्ट ओड़िया फिल्म: प्रतीक्षा

बेस्ट तमिल फिल्म: कदायसी व्यवसायी
बेस्ट तेलुगू फिल्म: उपेन्ना
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड: आरआरआर
बेस्ट कोरियोग्राफी: आरआरआर
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट: आरआरआर
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: पुष्पा 1
ज्यूरी अवॉर्ड: शेरशाह
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट: गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: सरदार उधम
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: सरदार उधम
बेस्ट एडिटिंग: गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट स्क्रीनप्ले: नायटू मलयालम फिल्म
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: सरदार उधम
बेस्ट सिंगर: इराविन निझाल, श्रेया घोषाल
मेल सिंगर: काल भैरव, आरआरआर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड: पल्लवी जोशी, द कश्मीर फाइल्स
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड: पंकज त्रिपाठी, मिमी
बेस्ट एक्टर अवॉर्ड: अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड: आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड: निखिल महाजन, गोदावरी
नरगिस दत्त अवॉर्ड: द कश्मीर फाइल्स, विवेक रंजन अग्निहोत्री
बेस्ट पॉपुलर फिल्म: आरआरआर
बेस्ट फीचर फिल्म हिंदी; रॉकेट्री द नाम्बी इफेक्ट
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म: गांधी ऐंड कंपनी

https://satatchhattisgarh.com/now-only-d-ed-candidates-will-be-eligible-for-assistant-teacher/

24 अगस्त की शाम पांच बजे नई दिल्ली में 69वें नेशनल अवॉर्ड के विनर्स का ऐलान हुआ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन नामों की अनाउंसमेंट हो चुका है। साल 2021 में पुरस्कारों के लिए 28 भाषाओं की 280 फिल्मों की एंट्री आईं। इनमें फीचर फिल्म में 31, गैर-फीचर में 24 और सिनेमा की स्क्रिप्ट राइटिंग में 3 कैटगरी हैं। इस साल बेस्ट एक्ट्रेस के लिए एक नहीं बल्कि दो-दो अदाकाराओं ने अवॉर्ड जीता।

 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरुआत

 

https://satatchhattisgarh.com/highest-grossing-film-in-the-shortest-number-of-days/

नेशनल फिल्म अवॉर्ड की स्थापना साल 1954 में हुई थी। ये सिनेमा में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है। भारत के माननीय राष्ट्रपति विनर्स को ये पुरस्कार देते हैं। अवॉर्ड तो तीन कैटेगरी में बांटा गया है- फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का उद्देश्य फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित करना है। पुरस्कारों के विजेताओं का फैसला जूरी द्वारा किया जाता है।

Related posts

विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन

54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

शाहरुख खान की फिल्म फिल्म डंकी के दो पोस्टर रिलीज