जश्न में डूबा राजधानी रायपुर, चंद्रयान-3 के सफल लैन्डिंग होने पर स्कूल के बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर वैज्ञानिकों का किया धन्यवाद

23 अगस्त बुधवार की शाम भारत और भारतीयों के लिए बहुत ही गौरवान्वित करने वाला वाला क्षण था। ISRO द्वारा भेजा गया चंद्रयान-3,चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में सॉफ्ट लैन्डिंग करने में सफल रहा। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया। बदलते और बढ़ते भारत की तस्वीर दुनिया ने अपनी आँखों से देखा। देश भर में इस सफलता का जश्न मनाया गया। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने अपने अंदाज में ISRO के इस सफलता को सलाम किया।

 

 

जश्न में डूबा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने निकलकर आई, उच्चतर माध्यमिक शाला कचना के 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मानव शृंखला के रूप में ISRO बनाकर और हाथों में तिरंगा लहराकर भारत मां को नमन किया। विद्यार्थियों ने देश को प्राप्त हुए इस सफलता के लिए समस्त वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया और देशभर के लोगों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

Related posts

दोनों उप मुख्यमंत्री पहुँचे लोहारीडीह

तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन

नक्सल पीड़ितों ने रखी अपनी पीड़ा