छत्तीसगढ़ स्टेट को ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड के द्वारा असिस्टेंट मैनेजर और ऑफिस असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के माध्यम से 398 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इस भर्ती के लिए आवेदको के द्वारा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/पर जाकर आवेदन किया जा सकता हैं।
भर्ती रायगढ़, सारंगढ़, जशपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर के लिए है।
प्रमुख दिनांक
- आवेदन की शुरुआती :- 20 सितंबर 2023
- आवेदन की आखिरी :- 14 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक
- आवेदन में करेक्शन की :- 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक
- परीक्षा की संभावित :- 29 अक्टूबर 2023
पदों की जानकारी
- असिस्टेंट मैनेजर :- 23 पद
- ऑफिस असिस्टेंट :- 17 पद
- जनरल असिस्टेंट :- 98 पद
- कमेटी मैनेजर :- 260 पद
शैक्षणिक योग्यता
सभी पदों के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और पीजीडीसीए की डिग्री जरूरी है।
वेतन
- सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर) : 28,700-91300 लेवल – 7
- कार्यालय सहायक : 25,300-80,500 लेवल – 6
- सामान्य सहायक : 22,400- 71200 लेवल-5
- समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) : 19,500 – 62,000 लेवल – 4
आयु सीमा
इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 21 से 35 साल तय की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के नियमों के अनुसार, राज्य के निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती के लिए सिलेक्शन एग्जाम के जरिये होगा। उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान और छत्तीसगढ़ी भाषा के ज्ञान संबंधी लिखित परीक्षा में कम से 50% मार्क्स लाना जरूरी है।
ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार
आवेदन प्रक्रिया
- ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cgapexbank.com पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं।