Hindenburg : पिछली बार अडानी ग्रुप को निशाना बनाने वाली हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने इस बार सीधे तौर पर बाजार नियामक सेबी पर हमला बोला है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि सेबी की चेयरपर्सन (SEBI chairperson) माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) भी अडानी ग्रुप के साथ मिलीभगत रखती हैं। आखिरकार हिंडनबर्ग ने एक बार फिर अडानी ग्रुप पर हमला बोला है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने तथाकथित गुप्त दस्तावेज का हवाला देते हुए कहा है कि सेबी चेयरपर्सन की कथित अडानी घोटाले में इस्तेमाल की गई ऑफशोर संस्थाओं में हिस्सेदारी थी। एबीपी न्यूज उन दस्तावेजों की पुष्टि नहीं करता है जिनके आधार पर हिंडनबर्ग ने सेबी चेयरपर्सन पर ये आरोप लगाए हैं। माधबी पुरी बुच ने अपने शेयर अपने पति को ट्रांसफर कर दिए हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने आरोपों में कहा है कि अप्रैल 2017 से मार्च 2022 तक माधबी पुरी बुच सेबी की चेयरपर्सन होने के साथ-साथ पूर्णकालिक सदस्य भी थीं। सिंगापुर में अगोरा पार्टनर्स नाम की कंसल्टिंग फर्म में उनकी 100 फीसदी हिस्सेदारी थी। 16 मार्च 2022 को सेबी की चेयरपर्सन नियुक्त होने से दो हफ्ते पहले उन्होंने कंपनी में अपने शेयर अपने पति धवल बुच को ट्रांसफर कर दिए।
ऑब्स्क्योर्ड ऑफशोर फंड्स के जरिए की गई पैसों की हेराफेरी
Hindenburg : हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने आरोपों में कहा कि व्हिसलब्लोअर दस्तावेज के मुताबिक, सेबी की मौजूदा चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के पति की ऑब्स्क्योर ऑफशोर फंड्स में हिस्सेदारी है। इसका इस्तेमाल अडानी के पैसों में हेराफेरी (अडानी मनी साइफनिंग स्कैंडल) के लिए किया गया है।
18 महीने पहले दी गई सारी जानकारी, फिर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
Hindenburg : हिंडनबर्ग ने अपने कथित खुलासे में कहा कि पिछले साल अडानी ग्रुप के खिलाफ रिपोर्ट आने के 18 महीने बीत जाने के बाद भी सेबी ने कार्रवाई करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। मॉरीशस में अडानी ग्रुप के कालेधन के नेटवर्क के बारे में पूरी जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जून 2024 में सेबी ने हमें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
सेबी चेयरपर्सन के पति धवल बुच निशाने पर
Hindenburg : हिंडनबर्ग रिसर्च के अनुसार, सेबी में माधबी पुरी बुच को पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया गया था, जबकि उनके पति धवल बुच को 2019 में ब्लैकस्टोन में वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया था। अपने आरोपों में, शॉर्ट सेलर ने कहा कि उनके पति की लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के अनुसार, उन्होंने पहले रियल एस्टेट से संबंधित किसी भी फंड या पूंजी बाजार में काम नहीं किया था। उनकी प्रोफ़ाइल के अनुसार, उन्हें खरीद और आपूर्ति श्रृंखला में बहुत अच्छा अनुभव है। उन्होंने यूनिलीवर में मुख्य खरीद अधिकारी के रूप में लंबा समय बिताया है।
Hindenburg : हिंडनबर्ग: आज हुआ नया खुलासा! अडानी के बाद अब किसकी बारी, कौन बनेगा हिंडनबर्ग का नया शिकार?