...

सतत् छत्तीसगढ़

Home Education UGC टीचर्स को वैदिक शिक्षा का प्रशिक्षण देगा

UGC टीचर्स को वैदिक शिक्षा का प्रशिक्षण देगा

by satat chhattisgarh
0 comment

 नए पाठ्यक्रम में शिक्षक गीता, गुरुकुल प्रणाली के पहलुओं का अध्ययन करेंगे

अखिल भारत हिंदू महासभा के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय के नाम पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने एक नई शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है. (MMTTP )जिसका एक ब्रोशर विमोचन किया है।

जिसमें समग्र शिक्षा के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। (https://mmc.ugc.ac.in/S/PMMM%20Information%20Brouchure%2003-09-2023-2.pdf  )

 

शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए भगवत गीता और अन्य धर्म ग्रंथो का अध्ययन, गुरुकुल शिक्षण -प्रशिक्षण प्रणाली, शिष्य गुरु परंपरा आदि विषयों को शामिल किया गया है. पंडित मदन मोहन मालवीय देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ शिक्षाविद और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भी रहे हैं.

प्रशिक्षण कार्यक्रम के ब्रोशर में कहा गया है, “क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप भारतीय मूल्यों, शिक्षण, अनुसंधान, प्रकाशन, पेटेंट और संस्थागत विकास के संदर्भ में उच्च शिक्षा में बदलाव आएगा।” राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) की सिफ़ारिशों के साथ। यूजीसी का कहना है,

”शिक्षक और शिक्षार्थी भारतीय ज्ञान प्रणाली की अवधारणा को सीखेंगे और ज्ञान की प्रगति और सृजन के लिए इसे वास्तविक जीवन में लागू करेंगे।”  उन्होंने कहा कि लक्ष्य तीन साल की अवधि में 15 लाख संकाय सदस्य बनाना है।

कर्नाटक सरकार का विरोध

राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री एमसी सुधाकर का कहना है कि MMTTP से केवल एक धर्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे, हमारे पास राज्य की शिक्षा नीति नहीं है, अगर केंद्र सरकार इसे लागू करना चाहती है तो अगले शैक्षणिक वर्ष से करे, तब तक कर्नाटक के पास अपनी शिक्षा नीति भी होगी।

UGC द्वारा सितंबर 2023 तक देश में चल रही फर्जी विश्वविद्यालय की सूची जारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चुने गए विषय

  1. होलिस्टिक एंड मल्टी-डिसिप्लिनरी एजुकेशन
  2. इंडियन नॉलेज सिस्टम
  3. एकेडमिक लीडरशिप, गवर्नेंस एंड मैनेजमेंट
  4. हायर एजुकेशन एंड सोसाइटी
  5. रिसर्च एंड डेवलपमेंट
  6. स्किल डेवलपमेंट
  7. स्टूडेंट डायवर्सिटी एंड इंक्लूसिव एजुकेशन
  8. इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी

देश में 111 केंद्र बनेंगे

क्रमांक राज्य का नाम केंद्र की संख्या

 

1. जम्मू कश्मीर 4
2. पंजाब 3
3. हरियाणा 5
4. दिल्ली 7
5. चंडीगढ़ 1
6. राजस्थान 4
7. गुजरात 5
8. मध्य प्रदेश 6
9 महाराष्ट्र 10
10 गोवा 1
11. कर्नाटक 5
12. केरल 4
13. पांडिचेरी 1
14. तमिलनाडु 9
15. आंध्र प्रदेश 3
16. तेलंगाना 7
17. छत्तीसगढ़ 2
18. उड़ीसा 3
19. झारखंड 2
20. मिजोरम 1
21. त्रिपुरा 1
22. असम 4
23. मेघालय 1
24. मणिपुर 1
25. उत्तराखंड 2
26. बिहार 4
27. पश्चिम बंगाल 5
28. हिमाचल 1
29. यूपी 9

https://www.facebook.com/SatatChhattisgarh

 

You may also like

managed by Nagendra dubey
Chief editor  Nagendra dubey

Subscribe

Subscribe our newsletter for latest news, service & promo. Let's stay updated!

Copyright © satatchhattisgarh.com by RSDP Technologies 

Translate »
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00
Verified by MonsterInsights