छत्तीसगढ़ के चौथे और बीजेपी से दूसरे मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ के नए और चौथे, साथ ही साथ बीजेपी के दूसरे मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा हट गया है. विष्णुदेव साय राज्य के नये मुख्यमंत्री होंगे. इससे पहले रायपुर स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की लंबी बैठक हुई. बीजेपी पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम ने रायपुर में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की, जिसमें विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगी. विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। साय ने कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज को 25541 वोटों से हराया है. वे आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं.
छत्तीसगढ़ के चौथे और भाजपा से दूसरे मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ राज्य 2000 में बना और मध्य प्रदेश विधानसभा से छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों को लेकर नई विधानसभा का निर्माण किया गया. नई विधानसभा में कांग्रेस का बहुमत होने के कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी को बनाया गया.
2003 में हुए चुनाव में बीजेपी ने डॉक्टर रमन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस को हरा दिया और डॉक्टर रमन सिंह बीजेपी के पहले और प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री बने. 2018 में हुए चुनाव में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को मात दी, और भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी के तरफ से मुख्यमंत्री बनाए गए, जो कि प्रदेश के तीसरे मुख्यमंत्री थे।
अभी हाल में हुए चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को बुरी तरह से पराजित करते हुए 54 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत प्राप्त किया, और विधायक दल की लंबी बैठक हुई. जिसमें विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगी. विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। विष्णुदेव साय राज्य के चौथे और बीजेपी के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बारे में
विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे और बीजेपी के दूसरे मुख्यमंत्री हैं। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के कुनकुरी इलाके के कासाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले किसान परिवार और आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते है। विष्णुदेव साय 1990 से 98 तक मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे, इसके बाद 1999 में हुए 13वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद के रूप में निर्वाचित हुए।
भाजपा ने विष्णु सहाय को 2006 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया ।2009 में 15वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में हुए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से फिर से सांसद बने, इसके बाद 14 में 16वीं लोकसभा के लिए फिर से रायगढ़ से सांसद बने, केंद्र में मोदी के प्रधानमंत्री बने और विष्णु देव सहाय को केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात ,खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय दिया गया. 27 में 2014 से 2019 तक इस पद पर विष्णु देव सहाय रहे.
आयकर विभाग का सबसे बड़ा छापा 290 करोड रुपए कैश बरामद
2 दिसंबर 2022 को पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय कार्य का कार्य समिति का सदस्य बनाया और विशेष आमंत्रित सदस्य भी हो रहे. विष्णुदेव साय को 8 जुलाई 2023 को भाजपा ने फिर से राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया. 2020 में बीजेपी ने फिर से विष्णु देव जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया. बीजेपी के दूसरे और छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री की लंबी राजनीतिक यात्रा रही है.