...

सतत् छत्तीसगढ़

Home LifestyleDaily Horoscope Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

Daily Horoscope : दैनिक राशिफल और भाग्य अंक

21-05-2024

by satat chhattisgarh
0 comment
Daily Horoscope and Luck Numbers

मेष

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। लेन-देन से जुड़े मामलों में आपको पूरी सतर्कता रखनी होगी और किसी काम को लेकर आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। लोगों के साथ सहजता बनाए रखें. विदेश में रहने वाले परिवार के सदस्यों से आपको कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। आपको अपने काम में समझदारी से आगे बढ़ना चाहिए। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे तो थोड़ा सावधान रहें। वाहन के अचानक खराब हो जाने से आपका आर्थिक खर्च बढ़ सकता है। आपको कुछ सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा।

शुभ दिशा : पूर्व

शुभ रंग : पीला
भाग्य अंक : 3

वृषभ

कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे, लेकिन अगर आप कोई लेन-देन करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले लोग यदि मंदी को लेकर चिंतित थे तो उसमें तेजी आएगी। आपकी योजनाएँ सफल होंगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने से आप खुश रहेंगे। आपके आकर्षण को देखकर आप कुछ नए दोस्त भी बना सकते हैं। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं उन्हें अच्छा पद मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं।

शुभ दिशा : पश्चिम

शुभ रंग : गहरा लाल
भाग्य अंक : 9

मिथुन

आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा चारों ओर फैलेगी। रक्त संबंधी रिश्ते मजबूत होंगे। आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलता नजर आ रहा है। कुछ कानूनी मामलों में अपने आँख-कान खुले रखें। आपको अपने आसपास रहने वाले दुश्मनों को पहचानने की जरूरत है। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आप सभी पर विश्वास बनाये रखें.

शुभ दिशा : दक्षिण

भाग्य रंग : नारंगी
भाग्य अंक : 3

कर्क

आज का दिन आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था और विश्वास बढ़ेगा। आपको बड़प्पन के साथ छोटों की गलतियों को माफ करना होगा। आप विभिन्न व्यावसायिक योजनाओं में अच्छा पैसा निवेश करेंगे। यदि आपके बच्चे किसी प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो उसमें आपकी विजय अवश्य होगी। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था तो वह पूरा हो सकता है। बिजनेस के किसी काम से आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

शुभ दिशा : दक्षिण पश्चिम

शुभ रंग : सफेद रंग
भाग्य अंक : 2

सिंह

स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है, इसलिए कोई भी समस्या होने पर डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। किसी भी कठिन कार्य में आपको उसके नीति नियमों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने किसी रिश्तेदार की सलाह मानें। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। कार्यस्थल पर किसी बात पर आपका झगड़ा हो सकता है, जिससे आपको बचना होगा। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं।

शुभ दिशा : पश्चिम

शुभ रंग : लाल रंग
भाग्य अंक : 5

कन्या

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। स्थिरता की भावना मजबूत होगी और व्यापार में अच्छे मुनाफे से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको अपने बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। अगर आपको कोई नया काम शुरू करने का मौका मिले तो जरूर करें। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। नौकरी के साथ-साथ अगर आप कोई काम करने की कोशिश कर रहे थे तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।

शुभ दिशा : उत्तर

शुभ रंग : हरा
भाग्य अंक : 9

तुला

आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर रखने का रहेगा। आपको किसी से भी लेन-देन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। नौकरी के साथ-साथ आपको किसी अन्य काम का भी ऑफर मिल सकता है। आपको अपने लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। आपको किसी भी बात पर बहस में नहीं पड़ना चाहिए। आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। बिजनेस में आप काम पर पूरा जोर देंगे। अगर आपने किसी काम को पूरा करने के बारे में सोचा है तो आप उसे पूरा करके ही दम लेंगे।

शुभ दिशा : पूर्व

शुभ रंग : चंदन रंग
भाग्य अंक : 3

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आएगा। कला कौशल में निखार लाएंगे। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। आप किसी योजना पर काम करेंगे। आप अपने व्यवहार से आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। आपको अपना काम जल्दी पूरा करना चाहिए अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। आपको अपने कुछ विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। जो लोग सरकारी नौकरी पाने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। आप अपने सभी कार्य बड़े मनोबल के साथ पूरे करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के संबंध में अपने शिक्षकों से बात करनी होगी।

शुभ दिशा : दक्षिण पश्चिम

शुभ रंग : पीला
भाग्य अंक : 1

धनु

आज का दिन आपके लिए अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करने का रहेगा। मकान, दुकान, वाहन आदि खरीदना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। किसी भी विवाद से दूर रहने की जरूरत है, अन्यथा मामला कानूनी हो सकता है। आपकी भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है।

शुभ दिशा : पश्चिम

शुभ रंग : हल्का लाल
भाग्य अंक : 9

मकर

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। बड़ों के सहयोग से आपका कारोबार कायम रहेगा। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी। आपके मन में सहयोग की भावना रहेगी। आप अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ेंगे, तभी उसे पूरा कर पाएंगे। आपको अपने बच्चे से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपके मन में भाईचारे की भावना बनी रहेगी। खून के रिश्तों पर पूरा जोर रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने की बात चल सकती है। आपको कोई भी गलती करने से बचना चाहिए।

शुभ दिशा : दक्षिण

शुभ रंग : सफेद रंग
भाग्य अंक : 5

कुंभ

आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। आपको नकारात्मक सोच से दूर रहने की जरूरत है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। यदि आपका परिवार आपको कोई सलाह देता है तो आपको उसका पालन करना चाहिए। किसी भी सरकारी योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी नीतियों और नियमों पर पूरा ध्यान दें। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की आय में वृद्धि होगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आप घर पर रहकर ही अपने निजी मामले सुलझाएं, अन्यथा कोई बाहरी व्यक्ति उनका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। बच्चों की किसी परीक्षा का परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

शुभ दिशा : उत्तर

शुभ रंग : गहरा लाल
भाग्य अंक : 9

मीन

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने करीबियों का विश्वास आसानी से जीतने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अगर आपको कोई जिम्मेदारी दी जाएगी तो आप उस पर खरे उतरेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। रचनात्मक गतिविधियों में आपकी रुचि रहेगी। सभी का समर्थन और सहयोग आपके साथ बना रहेगा। कार्यस्थल पर आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए। अगर आप कोई अच्छी खबर सुनें तो उसे किसी से साझा न करें, अन्यथा लोगों को आपकी बात बुरी लग सकती है।

शुभ दिशा : दक्षिण

शुभ रंग: नीला
भाग्य अंक : 6

You may also like

managed by Nagendra dubey
Chief editor  Nagendra dubey

Subscribe

Subscribe our newsletter for latest news, service & promo. Let's stay updated!

Copyright © satatchhattisgarh.com by RSDP Technologies 

Translate »
Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00