चुनाव आयोग ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे.उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसके अलावा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
19 अप्रैल से शुरू होंगे चुनाव
इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे। सातों चरण इस प्रकार होंगे.
चरण | तारीख |
पहला | 19 अप्रैल |
दूसरा | 26 अप्रैल |
तीसरा | 7 मई |
चौथा | 13 मई |
पांचवां | 20 मई |
छठा | 25 मई |
सातवां | 1 जून |
किस चरण में कितने राज्यों में चुनाव
पहले चरण में 21 राज्यों के कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे फेज में 13 राज्यों की 89 सीटों, तीसरे में 12 राज्यों की 94 सीटों, 10 राज्यों की 96 सीटों, 8 राज्यों की 49 सीट, 7 राज्यों की 57 सीट, 8 राज्यों की 57 सीट पर वोटिंग होगी।
चुनाव आयोग ने क्या कहा?
इसके पहले चुनावों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बाताय कि, “हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।”
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए बताया, “हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल की विधानसभाओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।” प्रदेश और सिक्किम में भी चुनाव जून 2024 में समाप्त होने वाले हैं। जम्मू और कश्मीर में भी चुनाव होने हैं…”
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के चुनाव 3 चरण में होंगे ।
पहला 19 अप्रैल को बस्तर
दूसरा 26 अप्रैल को कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव
तीसरा 7 मई को सरगुजा, जांजगीर, रायगढ़, कोरबा , बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में होगा ।
इस चुनाव के लिए बीजेपी ने सभी 11 सीटों की और कांग्रेस ने अभी तक सिर्फ़ 6 सीटों की घोषणा की है ।
छत्तीसगढ़ की बात करें तो 2019 के लोकसभा चुनाव की 11 सीटों में से बीजेपी को 9 और कांग्रेस को 2 सीट मिली थी