मेष
आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को मन मुताबिक मुनाफा नहीं मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के खिलाफ आज उनके अधिकारी कोई साजिश रच सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा परिवार के किसी सदस्य की वजह से उनके रिश्ते में दरार आ सकती है।
शुभ रंग : लाल रंग
शुभ दिशा: पूर्व
भाग्य अंक: 3
वृषभ
आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है। अगर आप जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला लेंगे तो बाद में आपको पछताना पड़ेगा। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिलता नजर आ रहा है। आज आपकी कुछ खास करने की इच्छा प्रबल रहेगी। आज आपको नई नौकरी मिल सकती है. लेन-देन से जुड़े मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। अगर छात्र किसी कोर्स में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी सहकर्मी से सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है।
शुभ रंग : चंदन रंग
शुभ दिशा: पूर्व
भाग्य अंक: 6
मिथुन
आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको अपनी नौकरी में कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है. आज अचानक धन लाभ होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस में कुछ नया निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान की प्रगति में यदि कोई बाधा आ रही थी तो वह दूर होगी। माता-पिता की सलाह से कोई भी काम करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग : लाल रंग
शुभ दिशा: उत्तर पूर्व
भाग्य अंक: 4
कर्क
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी होगी। आज किसी से पैसा उधार न लें, अन्यथा चुकाना मुश्किल हो जाएगा। आप अपने घर के नवीनीकरण पर भी पूरा ध्यान देंगे। आज आपका मन अन्य कामों में व्यस्त हो सकता है। आप अपने लिए कुछ नए गैजेट, मोबाइल, लैपटॉप आदि भी खरीद सकते हैं। यदि आपके परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था तो उससे आपको राहत मिलेगी। आपके परिवार के किसी सदस्य को कार्यस्थल पर कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है।
भाग्य रंग : नारंगी
शुभ दिशा: उत्तर
भाग्य अंक: 5
सिंह
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कारोबार में आ रही परेशानियों से आप परेशान रहेंगे, जिससे आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। आपको पैसा निवेश करने से बचना होगा, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में किसी भी मुद्दे पर वाद-विवाद न करें, अन्यथा समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं उन्हें कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
शुभ रंग : हल्का पीला
शुभ दिशा: पूर्व
भाग्य अंक: 9
कन्या
आज आपके आत्मविश्वास के स्तर में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। नई साझेदारी या नया उद्यम शुरू करने का यह अच्छा समय है, जो भविष्य में बहुत लाभदायक साबित होगा। आप अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे और अतिरिक्त प्रयास भी करेंगे। पुराना निवेश लाभदायक रहेगा। शोध कार्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा और विवाह या बच्चे के जन्म जैसी शुभ घटनाएँ घटित हो सकती हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.
शुभ रंग : पीला
शुभ दिशा: दक्षिण
भाग्य अंक: 8
तुला
आज आपको लेन-देन के मामलों में सावधान रहना होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपको बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचना चाहिए, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा दुर्घटना होने का भय है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप नया घर खरीद सकते हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज दूर होती नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
शुभ रंग : भूरा
शुभ दिशा: उत्तर
भाग्य अंक: 5
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए, नहीं तो आगे चलकर ये बढ़ सकती हैं। नया घर, मकान या दुकान खरीदने का सपना पूरा होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपका रुझान देखकर परिवार के लोग भी प्रसन्न होंगे। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई छोटा सा काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में चल रही परेशानियों को सुलझाने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग : गहरा पीला
शुभ दिशा: पूर्व
भाग्य अंक: 6
धनु
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे। नौकरी करने वाले लोगों को नया पद मिल सकता है। दूसरी बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर फोकस बनाए रखें। साझेदारी में कोई काम शुरू करना अच्छा रहेगा। आज आपके परिजन आपकी प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। कोई पुराना मित्र मेल से आपसे मिलने आ सकता है।
शुभ रंग : पीला
शुभ दिशा: पश्चिम
भाग्य अंक: 3
मकर
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घरेलू जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आप अपने घरेलू कामकाज निपटाने में व्यस्त रहेंगे। आप अपनी विलासिता की वस्तुएं खरीदने में अच्छा पैसा खर्च करेंगे। बिजनेस में अगर कोई आपको कोई सुझाव देता है तो आपको बहुत ही सोच-विचारकर उस पर अमल करना चाहिए। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों के लिए आज कोई बेहतर मौका आ सकता है।
शुभ रंग : गेरुआ रंग
शुभ दिशा: उत्तर
भाग्य अंक: 8
कुंभ
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आपके माता-पिता आपको कोई जिम्मेदारी देते हैं तो आपको उसे समय पर पूरा करना चाहिए। किसी बात को लेकर आप अपने बच्चों से नाराज हो सकते हैं। आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई भी लेन-देन बहुत ही सोच-समझकर करना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग राजनीति में काम कर रहे हैं उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस करने वाले लोगों को किसी भी लड़ाई की स्थिति में आने से बचना होगा।
शुभ रंग : लाल रंग
शुभ दिशा: पूर्व
भाग्यअंक: 3
मीन
आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान मिलता नजर आ रहा है। यदि आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा था तो उसमें आपको विजय मिलेगी। बिजनेस में आपका फंसा हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है। माता की कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है, जिससे उन्हें परेशानी होगी। नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप कोई भी काम समय पर पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलती दिख रही है।
शुभ रंग : सफेद
शुभ दिशा: उत्तर पूर्व
भाग्य अंक: 4